Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
हरियाणा के यमुनानगर में अपने हक की मांग के लिए एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़ गया। यह व्यक्ति जहां काम करता था वहां ना तो इसे खाना मिला और ना ही मेहनत के पैसे और तो और जब उसने ठेकेदार से पैसे मांगे तो उसने इसकी पिटाई कर दी। इसी के बाद यह युवक खजूर पेड़ पर चढ़ गया।
देर रात वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन फिर भी वह उतरने को तैयार नहीं हुआ। कई घंटे यह ड्रामा चलता रहा। आखिर में दो लोग सीढ़ी के सहारे पेड़ पर चढ़े और उसे रस्सी से बांधकर नीचे उतारा गया। शिवचरण नाम का यह मज़दूर बिहार से रोज़ो−रोटी की तलाश में यमुनानगर आया था। पुलिस ने अब ठेकेदार पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Haryana, Yamunanagar, Man On Palm Tree, Man Climbed Up The For Right, पेड़ पर चढ़ा मजदूर, हक के लिए पेड़ पर चढ़ा मजदूर, हरियाणा का यमुनानगर