DIY Floor Cleaner: दिवाली का त्योहार नजदीक है और ज्यादातर घरों में साफ-सफाई का काम जोर-शोर से चल रहा है. हर कोई चाहता है कि इस शुभ अवसर पर उसका घर साफ, चमकदार और खूबसूरत दिखे. हालांकि, रोजाना सफाई के बावजूद कई बार फर्श की चमक फीकी पड़ने लगती है और मक्खी, मच्छर-चींटियों की समस्या भी परेशान करती है. ऐसे में महंगे फ्लोर क्लीनर भी फायदेमंद साबित नहीं होते हैं. इनसे पोछा लगाने से फर्श कई बार चिपचिपा हो जाता है और पैर गंदगी हटती नहीं है. ऐसे में आप घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से एक असरदार फ्लोर क्लीनर तैयार कर सकते हैं. ये फर्श को चमकदार बनाने के साथ-साथ घर को ताजगी भरी खुशबू भी देता है.
फ्लोर क्लीनर बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 2 नेफ्थलीन की गोलियां
- 2 छोटे टुकड़े कपूर
- 2 चम्मच सफेद नमक
- मुट्ठीभर नीम की पत्तियां
- 4 गिलास गुनगुना पानी
यह भी पढ़ें: Diwali 2026: बाजार से मूर्ति खरीदने की जगह घर पर बनाएं लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, देखें स्टेप-बाय-स्टेप DIY तरीका
फ्लोर क्लीनर बनाने का तरीका
फ्लोर क्लीनर बनाने के लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को 3 गिलास पानी में 8 से 10 मिनट तक अच्छी तरह उबाल लें. इसके बाद पानी को हल्का गुनगुना रहने दें. अब नेफ्थलीन की गोलियों और कपूर को दरदरा कूट लें. इसके बाद एक पुराने प्लास्टिक या कांच के बर्तन में नीम का गुनगुना पानी डालें. इसमें कुटी हुई नेफ्थलीन की गोलियां, कपूर और सफेद नमक मिला दें. सभी चीजों को 1 से 2 मिनट तक अच्छी तरह मिलाएं. फिर इसमें एक गिलास और गुनगुना पानी डालकर एक घोल तैयार कर लें. तैयार क्लीनर को किसी खाली बोतल में भरकर स्टोर कर सकते हैं. पोछा लगाने के लिए आपका फ्लोर क्लीनर तैयार हो जाएगा.

पोछा लगाने के लिए कैसे करें इस्तेमाल?
आपको जब भी फर्श साफ करना हो, पोछे की बाल्टी में पानी भर लें और उसमें इस तैयार क्लीनर के 1 से 2 ढक्कन मिला दें. इसके बाद वैसे ही तरीके से पोछा लगाएं जैसे आप लगाते हैं. इसके नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर फर्श साफ और चमकदार नजर आ सकती है.
इस फ्लोर क्लीनर से पोछा लगाने से क्या होगा?
- कपूर की खुशबू से घर महकता रहता है.
- नीम में मौजूद गुण सफाई में मदद करते हैं और मच्छर-मक्खी और चीटिंया दूर रहती हैं.
- कम खर्च में घर पर फ्लोर क्लीनर तैयार हो जाता है.
- रोजाना इस्तेमाल करने पर फर्श साफ और चमकदार दिखता है.
यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले कम खर्च में सजाएं घर की बालकनी, पुरानी बोतलें और बेकार सामान आएंगे काम, जानिए कमाल के 4 हैक्स
यह भी पढ़ें: सोने की अंगूठी साफ करने का तरीका? सोना काला हो जाए तो कैसे साफ करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं