घर की बदबू दूर करने के लिए लोग अक्सर एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं. ज्यादातर लोग बाजार से एयर फ्रेशनर खरीदते हैं, लेकिन ये अक्सर महंगे होते हैं और जल्दी खत्म भी हो जाते हैं. अगर आप कम खर्च में लंबे समय तक चलने वाला एयर फ्रेशनर बनाना चाहते हैं, तो घर पर जेल एयर फ्रेशनर तैयार कर सकते हैं. घर पर एयर फ्रेशनर जेल बनाना बहुत ही आसान होता है. आप इसे ड्रॉइंग रूम, बाथरूम, किचन या किसी भी कोने में रख सकते हैं. यहां जानिए घर को महकाने के लिए एयर फ्रेशनर जेल कैसे बनाएं?
एयर फ्रेशनर जेल कैसे बनाएं?
यूट्यूब पर @Maayehkaisekarun नाम के चैनल पर पूनम देवनानी ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पूनम देवनानी ने घर पर एयर फ्रेशनर जेल बनाया है और इसे बनाने का तरीका भी बताया है. इसमें आप अपनी पसंद की खुशबू और रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. वीडियो में बताया गया कि इससे बनाने के लिए एक बाउल में 1 कप नॉर्मल पानी लें और उसमें ढाई बड़े चम्मच जिलेटिन डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें. अच्छे रिजल्ट के लिए रेड मार्क वाला जिलेटिन इस्तेमाल करें, क्योंकि ये ज्यादा समय तक सेट रहता है.
अब एक बर्तन में जिलेटिन वाला पेस्ट और 1 कप पानी डालें. इसे धीमी आंच पर करीब 5 मिनट तक उबालें. इसके बाद गैस बंद करके इसमें 1 चम्मच नमक मिला दें. नमक मिश्रण को लंबे समय तक टिकाने में मदद करता है. इस तैयार पेस्ट को छोटे-छोटे कांच के जार या ग्लास में भर दें. अब इसमें अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल जैसे लैवेंडर, रोज, मिंट या लेमन ऑयल की कुछ बूंदें डालें. इसमें आप खाने वाले रंग, नींबू के छिलके, संतरे के छिलके, दालचीनी या सूखे फूल भी मिला सकते हैं. इससे एयर फ्रेशनर और भी अच्छा दिखेगा. इसे कमरे के तापमान पर 24 घंटे के लिए रख दें. इससे ये सेट होकर जेल का रूप ले लेगा. एक दिन बाद ये इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा.
एयर फ्रेशनर जेल कैसे इस्तेमाल करें
अगर एयर फ्रेशनर को खुले में रखना है तो जार के ऊपर जालीदार कपड़ा लगाकर रिबन से बांध सकते हैं. इससे ये देखने में भी सुंदर लगेगा और खुशबू भी बाहर आती रहेगी. ये DIY जेल एयर फ्रेशनर न सिर्फ बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स का अच्छा ऑप्शन है, बल्कि घर को लंबे समय तक ताजगी भरी खुशबू भी देता है.
यह भी पढ़ें:- तुलसी की मंजरी से घर पर बनाएं धूपबत्ती? बिना केमिकल के धूपबत्ती बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे कपड़े मिनटों में होंगे साफ, कुकर में कपड़े धोने का देसी जुगाड़, अपनाएं ये आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- सोने की अंगूठी साफ करने का तरीका? सोना काला हो जाए तो कैसे साफ करें
यह भी पढ़ें:- पुराने पीतल को कैसे साफ करें? काला पीतल कैसे साफ करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं