- सूप को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.
- सूप पीने से शरीर अंदर से गर्म रहता है.
- इस सूप को आसानी से बना सकते हैं.
ठंड के मौसम में गर्मागर्म सूप पीने का मजा ही अलग होता है. सर्दियों के मौसम में बहुत सी ऐसी मौसमी चीजें हैं जो स्वाद और सेहत के गुणों से भरपूर होती है. और जिनका हम पूरे साल इंतजार करते हैं. सर्दियों का सीतम अभी जारी है. ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है. इस सर्दी के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए कुछ विंटर स्पेशल बनाना चाहते हैं तो आप गाजर और टमाटर से सूप तैयार कर सकते हैं. ये न केवल स्वाद बल्कि, सेहत के गुणों से भी भरपूर है. इतना ही नहीं इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये शरीर को कई तरह की मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है.
सूप बनाने की सामग्रीः
सूप बनाने के लिए आपको सेलरी, जैतून का तेल, लहसुन की कली, प्याज़ , गाजर , टमाटर, वेजिटेबल स्टॉक, नमक और काली मिर्च, बैज़ल , एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून का तेल, नींबू का छिलका गार्निशिंग के लिए आदि की आवश्यकता पड़ेगी.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम

सूप बनाने की विधिः
टमाटर और गाजर को ब्लेंड करके सूप तैयार किया जाता है. आप इसमें बैज़ल की पत्तियों, जैतून के तेल और नींबू के छिलके से गार्निशिंग कर सकते हैं. इस सूप को बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक भारी पैन में जैतून का तेल, लहसुन, प्याज़, गाजर और कटी हुई सेलरी डालें. करीब 10 मिनट के लिए हल्की आंच पर पकाएं. इसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर, वेजिटेबल स्टॉक, सेंधा नमक और काली मिर्च डालें. 10 से 15 मिनट के लिए सब्जियों को हल्की आंच पर पकने दें. जब सब्जियां पक जाएं, तो पैन को आंच से उतारकर ठंडा होने के लिए रखें. मिक्सचर के ठंडा होने के बाद सब्जियों को ब्लेंड कर लें. फिर मसाला तैयार करें. मिक्सी में बैज़ल की पत्तियां, एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून का तेल, नमक, काली मिर्च और नींबू का छिलका डालकर पीस लें. सूप के ऊपर तैयार किए इस मिक्सचर से गार्निशिंग करें. सूप बनकर तैयार है.
Omicron Symptoms: What We Know About the New Coronavirus Variant | क्या, कितना खतरनाक है ओमिक्रोन
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Matar Aloo Pulao: झटपट और आसान डिनर के लिए ऐसे बनाएं मटर आलू पुलाव
Rice Flour Dosa: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं चावल के आटे से टेस्टी डोसा
Carrot Leaves Benefits: गाजर की पत्तियां बेकार समझ न फेंके, डाइट में शामिल कर पाएं ये फायदे
Bathua Side Effects: जरूरत से ज्यादा बथुआ खाने से हो सकते हैं ये बड़े नुकसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं