विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2024

घर पर कैसे बनाएं पतले शरीर पर मांस चढ़ाने वाला प्रोटीन पाउडर, जान लें आसान रेसिपी

How to Make Protein At Home: मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन के नुकसानों से बचने के लिए और अपने दुबले-पतले शरीर को परफेक्ट लुक देने के लिए आप घर पर ही प्रोटीन पाउडर बना सकते हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है.

घर पर कैसे बनाएं पतले शरीर पर मांस चढ़ाने वाला प्रोटीन पाउडर, जान लें आसान रेसिपी
How To Make Protein At Home: आप घर पर ही प्रोटीन पाउडर बना सकते हैं.

How To Make Protein At Home: बहुत लोग अपने दुबले पतले शरीर से परेशान रहते हैं? या फिर एक परफेक्ट बॉडी की तलाश में हैं? आज के समय में अपने लुक्स को लेकर हर कोई अवेयर हो चुका है, जिसके चलते जिम में वर्कआउट करने का चलन काफी बढ़ गया है, जिम जाने वाले लोग अक्सर बाजार का व्हे प्रोटीन लेते हैं, लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट भी देखने को मिल सकते हैं. इन नुकसानों से बचने के लिए और अपने दुबले-पतले शरीर को परफेक्ट लुक देने के लिए आप घर पर ही प्रोटीन पाउडर बना सकते हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है.

घर पर कैसे बनाएं प्रोटीन पाउडर | How To Make Protein Powder At Home

वेट गैन करने में सहायक प्रोटीन

बॉडी बिल्डर्स हमेशा प्रोटीन पर बहुत ध्यान देते हैं. मसल्स को बढ़ाने के लिए डाइट में व्हे प्रोटीन भी शामिल करते हैं, ताकि इस जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी न हो, लेकिन अब देखा जाता है कि जिम जाने वाला हर व्यक्ति व्हे प्रोटीन लेने लगता है, जो कि नुकसान भी कर सकता है.

यह भी पढ़ें: नारियल तेल या घी, खाना बनाने के लिए कौन सी चीज सबसे ज्यादा फायदेमंद है? जानिए सही ऑप्शन

जवान लोगों में किडनी फेल होने के मामले

आजकल कई ऐसे जवान लोगों में भी किडनी फेल होने जैसे मामले दिखाई देते हैं. इसका कारण बाजार में मिलने वाले प्रोटीन का ज्यादा सेवन भी हो सकता है.

अगर आप भी प्रोटीन लेना चाहते हैं, तो इसे आप घर पर भी बना सकते हैं. यह सामान्य जिम जाने वालों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो हेल्दी वेट गेन में मदद करेगा.

घर पर ऐसे बनाएं प्रोटीन पाउडर | How To Make Protein Powder at Home

घर पर प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए आप नीचे बताई सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं: 

  • - मूंग दाल (या किसी भी दाल का आटा)
  • - चना दाल
  • - सोया
  • - ओट्स (Oats)
  • - बादाम या अखरोट
  • - दूध पाउडर

ऐसे करें प्रोटीन पाउडर तैयार

दालों को अच्छे से धोकर सुखा लें. अब ओट्स और बीजों को भी अच्छे से सेंक लें. सभी सामग्री को एक साथ मिक्सी में डालकर बारीक पाउडर बना लें. इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में रखें और जब भी जरूरत हो, इसे शेक या स्मूदी में डालकर सेवन करें.

यह भी पढ़ें: बैली फैट को खींचकर बाहर करेगा ये पीले रंग का ड्र‍िंक, 26 इंच की चाहिए कमर तो रोज पीएं ये खास येलो ड्रिंक, जान लें फायदे

प्रोटीन स्मूदी बनाएं:

आप घर पर प्रोटीन स्मूदी भी बना सकते हैं, जो एक अच्छा प्रोटीन स्रोत है. 1 कप दूध (या सोया दूध, बादाम दूध), 1 केला, 2-3 चम्मच मूंगफली का बटर (या बादाम बटर), 1 चम्मच चिया सीड्स, 1 चम्मच शहद या चीनी (स्वादानुसार) लें. इसके बाद सभी सामग्री को एक ब्लेंडर में डालें. अच्छे से ब्लेंड करें. स्मूदी तैयार है, इसे पी सकते हैं.

देखें वीडियो: क्या हस्तमैथुन करने से कमजोरी आती है? Masturbate करना सही है या गलत, डॉक्टर से समझिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Make Whey Protein, Homemade Protein Powder Recipe, How To Make Protein Powder At Home, Protein Powder For Muscle Gain, DIY Protein Powder For Skinny Body, Natural Protein Powder Recipe, Build Muscle With Homemade Supplements, Protein Powder For Weight Gain, Easy Protein Powder Recipe, Muscle-building Protein At Home, High-protein Ingredients For Muscle Growth, Affordable Protein Powder Alternative, Organic Protein Powder Recipe, Protein Powder For Thin Body, Fitness Protein Shake Recipe, Healthy Protein Powder Preparation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com