Drink for reduce belly fat: बेली फैट यानी पेट के आसपास जमा अतिरिक्त चर्बी खूबसूरती को कम कर देती है. ये फैट ऐसा होता है कि जल्दी कम होने का नाम नहीं लेता. लोग इसे कम करने के लिए ना जाने क्या-क्या करते हैं. पर आज जानें एक ऐसा उपाय जो बेहद आसान है, और जिससे बेली फैट कम होने का दावा किया जा रहा है. ये बेली फैट कम करने का एक नेचुरल उपाय है और लोग इसे खूब आजमा रहे हैं.
बेली फैट कम करने के लिए आपको हर रोज बस एक ड्रिंक का सेवन करना है. ये ड्रिंक आप घर पर खुद ही तैयार कर सकते हैं. इस ड्रिंक के बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे तैयार करें ड्रिंक (How to Prepare Drink)
सामग्री- Ingredients
- हल्दी- चौथाई टीस्पून
- लौंग- एक से दो
- कसा हुआ अदरक- एक इंच
- दालचीनी- एक चुटकी
- नींबू का रस- आधा चम्मच
- काली मिर्च का पाउडर- एक चुटकी
- पानी– एक गिलास
ऐसे तैयार करें- Tips to prepare yellow drink
एक पैन में पानी डालें. अब इसमें सभी सामग्रियां डाल दें. अच्छी तरह से उबाल लें. जब इसका रंग बदलने लग जाए तो गैस बंद कर दें और इसे गिलास में छान लें. अब नींबू का रस डालकर मिलाएं.
कब पीएं : इस ड्रिंक का फायदा तब होता है जब इसे सुबह खाली पेट पिया जाए.
येलो ड्रिंक के फायदे
· हल्दी में करक्यूमिन तत्व के कारण यह सूजन कम करने में मददगार है. फैट बर्न करती है.
· इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है.
· अदरक में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो सूजन कम करते हैं.
· दालचीनी मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मददगार है.
· दालचीनी के सेवन से फैट बर्निंग प्रक्रिया बेहतर होती है.
· नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं. इससे पाचन सुधरता है. टॉक्सिंस शरीर से बाहर निकलते हैं.
· काली मिर्च में पाइपराइन होता है, जो को बेहतर करता है. इसके सेवन से वजन नियंत्रित रहता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं