- मुलेठी एंटीऑक्सिडेंट, एंटीफंगल और एंटीवायरल से भरपूर होती है.
- मुलेठी में मौजूद एंजाइम इम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते है.
- मुलेठी अपने विभिन्न औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है.
इन दिनों जैसाकि हम महसूस कर रहे हैं कि ठंड धीरे -धीरे बढ़ने लगी है और मौसम में होने वाले बदलाव के साथ हमारे गले में खराश और खांसी जुकाम जैसी समस्याएं आम होती है. इन परेशानियों के दौरान हममें से ज्यादातर लोग घरेलू चीजों को आजमाते हैं, जिनमें काढ़ा और हर्बल चाय शामिल है. सर्दी जुकाम में इनके सेवन से हमें काफी राहत मिलती हैं, हमारी किचन में ऐसे बहुत से साबुत मसाले होते हैं जिनके इस्तेमाल कर हम अपने लिए एक कप चाय बना सकते है और उसके सेवन से हमें बहुत राहत मिलती है बल्कि हमारी इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकती है. आज हम आपके साथ मुठली चाय की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं जो इस बढती ठंड में आपको इन सब परेशानियों में काफी मदद करेगी. मगर इससे पहले हम मुलेठी के फायदों के बारे में जानेंगें.
Winter Special Recipe: इन टिप्स के साथ बनाएं हेल्दी एंड टेस्टी बथुआ रायता
मुलेठी के फायदे:
मुलेठी (Root) एक प्राचीन जड़ी बूटी है जिसके कई फायदे हैं. मुलेठी एंटीऑक्सिडेंट, एंटीफंगल और एंटीवायरल से भरपूर होती है जो हमें सर्दी और खांसी और कई मौसमी संक्रमणों से लड़ने में मदद करती है. मुलेठी में मौजूद एंजाइम स्वाभाविक रूप से हमारी इम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में दर्द और सूजन पैदा करने वाले फ्री रेडिकल के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मुलेठी एक जड़ी बूटी है जो अपने विभिन्न औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है. मेडिकल प्रैक्टिशनर डॉ. आशुतोष गौतम कहते हैं, "मुलेठी में एक्सपेक्टोरेंट और ब्रोन्कोडायलेटर गुण होते हैं जो खांसी और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों के खिलाफ प्रभावी रूप से काम करते हैं." डीके पब्लिशिंग की किताब हीलिंग फूड्स के अनुसार, "मुलेठी के एंटी-ऑक्सीडेंट गुण सूखी खांसी से राहत दिलाने में मदद करते हैं." इसके अलावा, मुलेठी एंटी-इंफ्लेमेटरी की खासयित के साथ एक शक्तिशाली डिकंजेस्टेंट भी है, जो इसे श्वसन संबंधी समस्याओं से राहत का एक बड़ा स्रोत बनाती है.
इस हर्बल चाय में मुलेठी साथ दालचीनी और अदरक भी शामिल की जाती है, और यह दोनों चीजें भी गले के संक्रमण के दौरान काफी फायदेमंद होती है. तो अब बिना किसी देरी के मुलेठी चाय की रेसिपी जान लेते हैं.
खांसी के लिए कैसे बनाएं मुलेठी की चाय | मुलेठी की चाय रेसिपी:
1. 2 कप हर्बल मुलेठी चाय बनाने के लिए आधा इंच अदरक का टुकड़ा, आधा इंच दालचीनी स्टिक और 2 इंच मुलेठी की जड़ या 1 चम्मच मुलेठी पाउडर लें.
2. इन सभी चीजों को एक पैन में पानी पानी के साथ करीब 10 मिनट तक उबालें.
3. इसे छान लें और इसका सेवन करें.
Oats Egg Omelette Recipe: क्विक एंड इजी ब्रेकफास्ट के लिए आजमाएं यह ओट्स एग ऑमलेट
आप इस हर्बल चाय को हर दिन पी सकते हैं और मौसम के बदलाव होने वाली परेशानी से खुद को बचा सकते हैं.
डिस्केलेमर: सलाह सहित यह सामग्री सिर्फ सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं