- कचौरी एक लोकप्रिय भारतीय स्नैक्स है.
- यह कचौरी एक प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है जो कुछ ही समय में आपका पेट भर देता है
- वैसे तो सभी कचौरी डीप फ्राई करके ही बनाई जाती है.
कचौरी एक लोकप्रिय भारतीय स्नैक्स है जिसकी उत्पति राजस्थान से मानी जाती है. यह एक मसालेदार स्नैक है जिसे चटनी या आलू की सब्जी के साथ सर्व किया जाता है. इसकी बाहरी क्रिस्पी परत मैदे से तैयार की जाती है और जिसके अंदर एक फीलिंग होती है. कचौरी की लोकप्रियता इस बात से पता चलती है कि इसमें आपको प्याज की कचौरी, दाल की कचौरी और आलू की कचौरी जैसे कई स्वादिष्ट वर्जन देखने को मिलते हैं. इन सबके अलावा भी कचौरी को विभिन्न तरह से प्रेजेंट किया जाता है, जिनमें राज कचौरी शामिल है. एक अन्य वर्जन है मोठ कचौरी जिसे दिल्ली में खूब पसंद किया जाता है, दिल्ली के छोटे-छोटे नुक्कड़ और कोनों पर मिलने वाली यह कचौरी एक प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है जो कुछ ही समय में आपका पेट भर देता है!
तीखा खाना है पसंद तो एक बार जरूर ट्राई करें यह पैन-फ्राइड चिकन मसाला
वैसे तो सभी कचौरी डीप फ्राई करके ही बनाई जाती है लेकिन, इन सभी का स्वाद एक दूसरे से काफी अलग होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि हर कचौरी रेसिपी में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री और सर्व करने का तरीका अलग रहता है जो इन्हें एक दूसरे भिन्न बनाती है. यह चटपटी, कुरकुरी और मसालेदार मोठ कचौरी काफी लोगों की फेवरेट होगी. इसमें पतली कचौरी को मोठ की दाल और चटनी प्याज के साथ सर्व किया जाता है. एनडीटीवी फूड ने इस लाजवाब रेसिपी को अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया हैं. तो क्यों न इस मजेदार मोठ कचौरी की रेसिपी को घर बनाया जाए.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
कैसे बनाएं मोठ कचौरी | मोठ कचौरी रेसिपी
1. सबसे पहले मोठ को भिगोकर प्रेशर कुकर में उबाल लें. फिर एक पैन में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर प्याज के साथ भूनें.
2. इसके बाद, पकी हुई दाल के साथ लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालें.
3. कचौरी बनाने के लिए मैदा, गेहूं का आटा, नमक और सौंफ के दाने डालकर आटा गूंथ कर कुछ देर के लिए रख दें. फिर इसे बेल कर नरम कचौरी निकाल कर तल लें.
4. अब एक बाउल लें और उसमें अपनी कचौरियों को क्रम्बल कर लें. ऊपर से तैयार मोठ डालें.
5. इसके बाद, हरी चटनी, इमली की चटनी, कटा हुआ प्याज और टमाटर को चाट मसाला डालें और इसका मजा लें!
मोठ कचौरी बनाने के लिए पूरी वीडियो देखें:
पावर पैक्ड ब्रेकफास्ट के लिए ये सात हाई प्रोटीन मूंग दाल रेसिपीज जरूर ट्राई करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं