- कोई शादी हो या पार्टी आजकल एक बेहतरीन चिकन डिश के बिना अधूरी ही लगती है.
- मसाले और बनाने की तकनीक चिकन डिश को अलग बनाती हैं.
- यह एक स्पाइसी और खुशबूदार डिश है.
वैसे तो चिकन से बनने वाली डिश नॉनवेज खाने वालों को निराश नहीं करती. चिकन टिक्का हो या फिर चिकन बिरयानी इससे बनने वाला हर व्यंजन लजीज ही लगता है, तभी तो कोई शादी हो या पार्टी आजकल एक बेहतरीन चिकन डिश के बिना अधूरी ही लगती है. यह बात कुछ हद तक सत्य भी है अगर किसी पार्टी में नॉनवेज खाने वालों की संख्या ज्यादा हो और उनके बीच एक लोकप्रिय चिकन डिश हो तो वह हर किसी का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहती है. यू तो जरा चिकन से बनने वाली डिशेज की लिस्ट काफी लंबी है लेकिन इस लिस्ट में से हम चिकन खाने के शौकीन लोगों के लाजवाब रेसिपी लेकर आए हैं, जिसका नाम है हैदाराबादी दम का मुर्ग.
कुछ डिशेज यूहीं स्वादिष्ट नहीं बनती हैं, मसाले और बनाने की तकनीक उन्हें अलग बनाती हैं, और हैदाराबादी दम का मुर्ग उन्हीं में से एक हैं. यह एक स्पाइसी और खुशबूदार डिश है जो हर किसी को अपने स्वाद से इम्प्रेस करती है और किसी भी पार्टी की रौनक बढ़ाने के लिए यह एकदम परफेक्ट है. हैदाराबादी दम का मुर्ग की रेसिपी का वीडियो एनडीटीवी फूड ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया हैं जिसे देखकर आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंदौर की इस दुकान पर जलेबी का एक पीस ही बनता है 1 किलो का, यहां देखें वीडियो
हैदाराबादी दम का मुर्ग बनाने के लिए आपको किसी लंबी प्रक्रिया से भी नहीं गुजरना पड़ता. इसे बनाने के लिए एक बर्तन में चिकन लें. इसमें दही, फ्राइड प्याज, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, लौंग का पाउडर, दालचीनी, तेल, धनिया पुदीना और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इस चिकन को 3 से 4 घंटे मैरीनेट होने के लिए रख दें. मैरीनेट होने के बाद इसे एक कड़ाही में पलट लें और इस कड़ाही पर फॉइल लगाकर कवर कर लें. कड़ाही को कवर करने के बाद इसे ढक्कन लगाकर बंद कर दें और गैस पर रख दें. चिकन को धीमी आंच पर 30 से 40 मिनट तक पकने दें. चिकन के पूरी तरह पकने के बाद इसे खोलें और सर्विंग बाउल में निकालकर रोटी या नान के साथ सर्व करें.
हैदाराबादी दम का मुर्ग बनाने के लिए वीडियो देखें:
Weight Loss: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं नो ब्रेड सूजी टोस्ट- Recipe Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं