- बैंगबैंग बटाटा, आलू से बनने वाला क्विक और इजी क्रिस्पी स्नैक है.
- यह ऐसा स्नैक हैं जिसे भूख लगने पर आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं.
- आलू से कई प्रकार के स्नैक तैयार किए जाते हैं.
शायद की ऐसा कोई होगा जिसे आलू पसंद न हो. आलू एक लोकप्रिय सब्जी है जिसका उपयोग भारतीय घरों में रोजमर्रा करी बनाने से लेकर विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने तक में किया जाता है. स्नैक्स हो या फिर स्टाटर्र आलू से बनी कोई भी आपको निराश नहीं करेगी, इसके अलावा भले ही बच्चे अन्य सब्जियों को खाने में नखरें दिखाएं, आलू से बनी सब्जी या परांठे करी को आराम से खा लेते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए आलू से ही बनने एक बेहतरीन डिश लेकर आए हैं जिसका नाम है बैंगबैंग बटाटा.
बैंगबैंग बटाटा, आलू से बनने वाला क्विक और इजी क्रिस्पी स्नैक है जिसे उबले हुए आलू से तैयार किया जाता हैं. यह ऐसा स्नैक हैं जिसे भूख लगने पर आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं. अन्य आलू स्नैक की तरह आपको यह रेसिपी भी खूब पसंद आएगी. इस लाजवाब स्नैक की रेसिपी को एनडीटीवी फूड ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. तो देर किस बात की चलिए नजर डालते हैं इसकी रेसिपी पर:
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Weekend Special: घर पर आसानी से कैसे बनाएं पोटैटो स्माइली- Recipe Inside
कैसे बनाएं बैंगबैंग बटाटा | बैंगबैंग बटाटा रेसिपी:
1. एक कप उबले हुए आलू लें. इन्हें एक तरफ रख दें.
2. एक बाउल में थोड़ी सी चीनी, नमक, सूजी, हल्दी पाउडर, चिली फलेक्स लें, इन सब चीजों को मिक्स कर लें.
3. अब उबले हुए आलू को टुकड़ों काट कर इस मिक्स में डालकर मिला लें.
4. एक पैन में देसी घी गरम करें. कटा हुआ लहसुन और हरी मिर्च को हल्का सा भूनें.
5. आलुओं को इसमें डालकर हल्का रंग बदलने तक भूनें.
6. आपका बैंगबैंग बटाटा तैयार हैं.
बैंगबैंग बटाटा की वीडियो यहां देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं