विज्ञापन

अंडा ताजा है या खराब? सिर्फ 10 सेकंड में ऐसे करें पता, FSSAI ने बताया आसान तरीका

Egg Freshness Test: खराब अंडों के सेवन से आप बीमार हो सकते हैं. ऐसे में आपको सही अंडे की पहचान करके खाना जरूरी है. यहां जानते हैं कैसे करें फ्रेश अंडे की पहचान?

अंडा ताजा है या खराब? सिर्फ 10 सेकंड में ऐसे करें पता, FSSAI ने बताया आसान तरीका
Egg Freshness Test : फ्रेश अंडे की कैसे पहचान करें

Egg Freshness Test: हम में से कई लोग अंडा सिर्फ इसलिए खाते हैं, क्योंकि ये प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. लेकिन यही अंडा अगर आप खराब खाते हैं, तो फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है. खराब अंडा खाने से फूड पॉइजनिंग और पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि बिना अंडा तोड़े कैसे पता लगाया जाए कि वह ताजा है या खराब? आपकी इसी परेशानी का हल FSSAI ने अपने पोस्ट के जरिए दिया है. उन्होंने इसका एक बेहद आसान और तेज तरीका बताया है, जिसे आप घर पर सिर्फ कुछ सेकंड में आजमा सकते हैं. यहां जानते हैं असली और खराब अंडे की कैसे करें पहचान?

अंडे की पहचान के लिए FSSAI का आसान वाटर टेस्ट

FSSAI का कहना है कि अंडे की ताजगी जांचने के लिए एक गिलास या बर्तन में पानी भरें और उसमें अंडे को धीरे से डाल दें. अंडे की स्थिति देखकर उसकी फ्रेशनेस का पता लगया जा सकता है. यहां जानते हैं-

अंडा पानी में नीचे जाकर सीधा लेट जाए

अगर अंडा पानी में डूबकर बर्तन की तली में पहुंच जाए और एकदम सपाट लेट जाए, तो ये संकेत है कि अंडा ताजा है और खाने के लिए सुरक्षित है.

अंडा नीचे तो डूबे, लेकिन खड़ा हो जाए

अगर अंडा तली में पहुंचकर थोड़ा सीधा खड़ा हो जाता है, तो इसका मतलब है कि वह पुराना हो रहा है. हालांकि, इसे खाया जा सकता है, लेकिन जल्दी इस्तेमाल करना बेहतर होगा.

अंडा पानी की सतह पर तैरने लगे

अगर अंडा पानी में तैरने लगे या ऊपर आ जाए, तो ये अंडा खराब होने का संकेत हो सकता है. ऐसे अंडे को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

क्यों काम करता है ये टेस्ट?

अंडे के छिलके में बेहद छोटे-छोटे छिद्र होते हैं. समय के साथ अंडे के अंदर मौजूद नमी कम होती जाती है और उसकी जगह हवा भरने लगती है. जैसे-जैसे अंदर की एयर पॉकेट बड़ी होती है, अंडा हल्का होने लगता है और पानी में ऊपर तैरने लगता है. यही वजह है कि पुराने अंडे तैरते हैं, जबकि ताजे अंडे नीचे डूब जाते हैं.

सिर्फ वाटर टेस्ट पर न रहें निर्भर

FSSAI की सलाह है कि अंडा इस्तेमाल करने से पहले उसके छिलके में दरार, किसी तरह का रिसाव, बदबू या रंग में असामान्य बदलाव भी जरूर जांच लें. अगर अंडा तोड़ने पर काफी गंध आए या उसका रंग असामान्य लगे, तो उसे तुरंत फेंक दें.

ये भी पढ़ें - सिर्फ 2 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है साउथ इंडियन कढ़ी, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Egg Freshness Check, Egg Freshness Rule, Egg Freshness Test, Egg Freshness Check At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com