- दूध को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है.
- हल्दी दूध को पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है
- हल्दी में एंटीवायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं.
Home Remedies: हल्दी और दूध दोनों को ही हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है. जब भी कोई शारीरिक समस्या होती है, तो हल्दी दूध का नाम लिया जाता है. बेशक, हल्दी दूध का स्वाद हर किसी को पसंद नहीं होता, लेकिन हल्दी दूध के फायदे इतने सारे हैं, कि इसे आप अनदेखा भी नहीं कर सकते. हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक के गुण पाए जाते हैं. और दूध को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है. जब ये दोनों को एक साथ मिला दिया जाता है. तो इनके गुण और बढ़ जाते हैं. हल्दी-दूध में कैल्शियम, आयरन, सोडियम, ऊर्जा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है. हल्दी वाला दूध पीने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं. जैसे- शरीर दर्द, सर्दी आदि की समस्या होने पर हल्दी दूध का सेवन किया जाता है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं हल्दी दूध के लाभों के बारे में.
हल्दी-दूध पीने के स्वास्थ्य लाभः
1. शारीरिक दर्दः
हल्दी-दूध का सेवन करने से शरीर के दर्द को कम किया जा सकता है. अगर आपके पैर और जोड़ों में दर्द है. तो आप रात में एक गिलास दूध में हल्दी मिलाकर पीए. इससे आपके शरीर के दर्द में आराम मिल सकता है. क्योंकि हल्दी दूध में मौजूद करक्यूमिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं. जो दर्द में आराम पहुचाने का काम कर सकता है.
2. हड्डियांः
हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम का सेवन करना जरूरी होता है. दूध में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाता है. हल्दी वाला दूध हड्डियों के नुकसान और ऑस्टियोपोरोसिस की आशंका को कम कर सकता है.
हल्दी दूध का सेवन करना हेल्थ के लिए लाभदायक माना
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
3. सर्दी-खांसीः
बदलते मौसम में हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें एंटीवायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है. जो सर्दी-खांसी के खतरे को कम कर आराम दिलाने में मदद कर सकता है.
4. इम्यूनिटीः
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए हल्दी-दूध को सबसे अच्छा ड्रिंक माना जाता है. क्योंकि हल्दी दूध में मौजूद करक्यूमिन बतौर इम्यूनोमॉड्यूलेटरी एजेंट काम करता है. जो हमें कई बीमारियों से बचाने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है.
5. स्किनः
हल्दी दूध को स्किन के लिए भी लाभदायक माना जाता है. हल्दी स्किन संक्रमण के खतरे से बचाने का काम करती है. तो दूध हमारी स्किन को ग्लोइंग बनाने का काम कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
World Sight Day 2020: आंखों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 शानदार फूड्स
Weight Loss: बिना इडली मेकर के कैसे बनाएं High-Protein ओट्स दाल इडली
Protein Rich Foods: प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए इन 5 चीजों का करें सेवन
Benefits Of Clove: हेल्थ के लिए फायदेमंद है लौंग का इस्तेमाल, जानें ये 7 आश्चर्यचकित करने वाले लाभ!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं