विज्ञापन

रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पी लें चुटकी भर हल्दी, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते

Haldi Doodh Ke Fayde: अगर आप भी सर्दियों के मौसम में शरीर को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो रोजाना रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं.

रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पी लें चुटकी भर हल्दी, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते
Haldi Doodh: क्या आप जानते हैं हल्दी का दूध पीने से क्या होता है?

Haldi Doodh Pine Ke Fayde: हल्दी किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसे कई तरह की डिशेज में स्वाद और कलर को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध (Turmeric Milk) का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट करक्यूमिन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, पोटैशियम, फास्फोरस जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.

हल्दी वाला दूध पीने के फायदे- (Benefits Of Drinking Turmeric Milk)

1. स्किन के लिए-

रोजाना रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है. क्योंकि हल्दी और दूध में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए काफी गुणकारी माने जाते हैं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बिना सब्ज़ी का झटपट नाश्ता है 3 तरह के दही पराठे, नोट करें रेसिपी 

Latest and Breaking News on NDTV

2. इम्यूनिटी के लिए-

अगर आप इम्यूनिटी को मजबूत और बीमारियों को दूर रखना चाहते हैं, तो हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं. 

3. सर्दी-जुकाम के लिए-

ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या एक आम समस्या में से एक है. अगर आप इससे बचना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं. 

4. जॉइंट पेन-

अगर आपके जॉइंट में दर्द रहता है, तो आप रोजाना रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि हल्दी में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं.

5. पानी की कमी-

पानी की कमी को दूर करने के लिए आप रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं. लेकिन सीमित मात्रा में ही हल्दी का इस्तेमाल करें.

कैसे बनाएं हल्दी वाला दूध- (How To Make Turmeric Milk)

हल्दी वाला दूध बनाना बहुत आसान है. सबसे पहले आपको एक गिलास दूध को उबाल लेना है फिर इसे गुनगुना होने दें. जब यह गुनगुना हो जाए तो इसमें चुटकी भर हल्दी को मिला लें. अच्छे से मिलाने के बाद इसे रात में सोने से पहले पी लें. अगर आप कच्ची हल्दी का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो दूध को उबालते समय कद्दू कस करके हल्दी का एक छोटा सा टुकड़ा डालें. फिर दूध उबाल लें और छानकर चाय की तरह या गुनगुना होने पर पी लें.

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haldi Doodh Pine Ke Fayde, Turmeric Milk, Golden Milk, Golden Milk Pine Se Kya Hota, Haldi Doodh Kaise Banaye, Haldi Ke Fayde, Doodh Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com