- इस बार ट्राई करें हेल्दी गुझिया.
- आटे से बन कर होंगी तैयार.
- बेक करके बनाना है बेहद आसान.
Baked Gujiya Recipe: होली का मौका हो और स्वादिष्ट गुझिया ना खाई जाए भला ऐसा कैसे हो सकता है. लेकिन कई बार जो डायबिटीज के मरीज होते हैं या फिर जो हेल्थ को लेकर के बहुत ज्यादा सजग होते हैं और एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं वो लोग चाहकर भी गुझिया नहीं खा पाते हैं. एक तो इसे मैदे से बनाया जाता है फिर इसके अंदर मावा, ड्राई फ्रूट्स और शक्कर की फिलिंग इसके बाद तेल में फ्राई होना. ये चीजें खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही हैं इसके साथ ही फैट से भी भरी होती हैं. लेकिन आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी गुझिया की रेसिपी जिसे आप इस बार आप होली के त्योहार पर बना सकते हैं. आप इस बार आटे से बनी बेक्ड गुझिया का आनंद लें जिसमें नट्स और ड्राई फ्रूट्स का एक बढ़िया स्वाद मिलेगा. यह उन सभी लोगों के लिए एक बहुत बढ़ी खुशखबरी है जो चाह कर भी गुझिया नहीं खा सकते हैं.
Moong Dal Cheela: होली के दूसरे दिन नाश्ते में बनाएं मूंग दाल चीला, ब्रेकफास्ट के है एकदम परफेक्ट
बेक्ड गुजिया बनाने की सामग्री ( Baked Gujiya Ingredients):
बाहरी परत बनाने के लिए:
- 450 ग्राम आटे
- 2 ग्राम नमक
- 20 ml (मिली.) रिफाइंड तेल
- 230 ml (मिली.) पानी
Egg Frittata, बोले तो आइडल Morning Breakfast, मिनटों में हो जाएगा तैयार, रेसिपी देखें
फीलिंग के लिए:
- 600 ग्राम खोया
- 100 ग्राम नारियल पाउडर
- 100 ग्राम काजू
- 100 ग्राम गुड़
- 2 ग्राम छोटी इलाइची पाउडर
- 200 किशमिश
- 20 ग्राम चिरौंजी
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बेक्ड गुझिया बनाने की विधि ( Baked Gujiya Recipe):
- आटा, नमक, तेल और पानी डाल कर इसे अच्छी तरह मिला कर आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें.
- अब कुछ देर के लिए आटे को रेस्ट होने के लिए रख दें.
- अब गुझिया की फिलिंग तैयार करेंगे. इसके लिए एक बड़े बतर्न में खोया लेंगे.
- अब इसनें नारियल पाउडर, काजू, गुड़ का बुरादा, इलायची पाउडर, किशमिश और चिरौंजी डालकर अच्छे से मिक्स कर दें.
- अब आटे को छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उनको छोटे आकार में बेल लें अब इन पूरियों को गुझिया बनाने वाले सांचे में रखें और फिर इसमें फिलिंग को भर दें.
- 2 चम्मच मैदे में पानी मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें इस घोल को पूरी के चारों और लगाएं और सांचे से दबाकर गुझिया बना लें.
- इस तरह सारी गुझिया बनाकर तैयार कर लें.
- अब बेकिंग प्लेट में गुझिया रखें और फिर इसमें थोड़ा सा तेल लगाकर इन्हें 230 डिग्री पर 25 से 30 मिनट के लिए बेक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं