- इस साल होली 8 मार्च को सेलीब्रेट की जाएगी.
- होली पर हम स्वादिष्ट खाने को कैसे भूल सकते हैं.
- दही पूरी चाट की ये रेसिपी हमारे मेनु में जरूर होनी चाहिए.
Holi Special Dahi Puri Chaat: होली क़रीब आ चुकी है! इस साल, रंगों का त्योहार 8 मार्च, 2023 को मनाया जाएगा. इस त्योहार के दौरान, परिवार और दोस्त एक-दूसरे के चेहरे और कपड़ों को चमकीले रंगों से रंगते हैं और एक साथ मिलकर इस त्योहार को मनाते हैं. बाजार में भी कई प्रकार प्रकार की पानी की बंदूकें और रंग भरने के लिए गु्ब्बारे मिलते हैं और किसी भी अन्य भारतीय त्योहार की तरह, होली का उत्सव भी स्वादिष्ट भोजन और मिठाइयों के बिना अधूरा है. गुझिया से लेकर मालपुआ तक - इस अवसर से जुड़े कई पारंपरिक व्यंजन हैं जो घरो में बनाए जाते हैं. होली के उत्सव के दौरान ऐसा ही एक और लोकप्रिय व्यंजन है जो सभी को पसंद आता है वह है चाट. यह दही पूरी चाट सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाती है.
Moong Dal Cheela: होली के दूसरे दिन नाश्ते में बनाएं मूंग दाल चीला, ब्रेकफास्ट के है एकदम परफेक्ट
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
खस्ता पानी पूरी में आलू मसाले का मिश्रण भरा जाता है और ऊपर से इमली की चटनी, धनिया की चटनी और मीठा दही डाला जाता है. यह दही पुरी चाट रेसिपी न केवल स्वादिष्ट है बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है. इस रेसिपी को फूड ब्लॉगर पारुल ने अपने यूट्यूब चैनल 'कुक विद पारुल' पर शेयर किया है. तो आइए एक नज़र डालते हैं इस रेसिपी पर.
दही पूरी चाट रेसिपी: दही पूरी चाट कैसे बनाएं (Dahi Puri Chaat Recipe: How To Make Dahi Puri Chaat):
सबसे पहले हमें इमली की चटनी और धनिया की चटनी बनानी है. इमली की चटनी के लिए, इमली (इमली) को लगभग 15-20 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें. इसके बाद इसका एक स्मूथ पेस्ट बनाने के लिए इसे मिक्सर में ग्राइंड करें. अब एक छलनी का उपयोग करके, तैयार पेस्ट को अच्छी तरह से छान लें.
अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें. फिर इसमें जीरा, हींग और इमली का पेस्ट, गुड़ डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद इसमें चीनी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, नमक और काला नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाएं और इसे गाढ़ा होने तक पकने दें. धनिया की चटनी के लिए, मिक्सर ग्राइंडर में हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, हींग, नमक, जीरा, अमचूर, नींबू का रस, पानी और भुनी हुई चना दाल डालें और एक सभी को अच्छी तरह से पीस लें.
अब एक बाउल में दही लें और उसमें चीनी और नमक डालें इन सभी को अच्छी तरह मिलाकर एक तरफ रख दें. एक अलग कटोरे में मैश किए हुए आलू, उबली हुई मूंग दाल, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हरा धनिया डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अब पानी पुरी को एक प्लेट में रखें और उनमें तैयार आलू मसाला मिश्रण भरें और उसमें ऊपर से कटे हुए प्याज़, टमाटर, इमली की चटनी और धनिए की चटनी डालें. आखिर में दही डालें. इसके ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, सेव और हरा धनिया छिड़कें. आपकी दही पुरी चाट बनकर तैयार है.
Holi Baked Gujiya Recipe: नहीं खाना मैदा और तेल तो इस बार आटे से बनाएं गुझिया, यहां देखें रेसिपी
यहां देखें रेसिपी का फुल वीडियो:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं