विज्ञापन
This Article is From May 12, 2016

...तो ये है अमेरिका में सबसे खतरनाक बीमारी

Also Read in
...तो ये है अमेरिका में सबसे खतरनाक बीमारी
वॉशिंगटन: अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की नई रिपोर्ट के अनुसार साल 2014 के दौरान देश में हेपेटाइटिस सी से संबंधित मौतों की एक उच्च संख्या दर्ज की गई थी। 

रिपोर्ट से पता चला है कि हेपेटाइटिस सी से 2014 में 19,659 लोगों की मौत हुई थी। जिसने 60 अन्य वायरस संक्रमण रोगों जैसे एचआईवी और टीबी से होने वाली मौतों के संयुक्त आंकड़े को पीछे छोड़ दिया था। 

इसके अलावा इस समय 35 लाख अमेरिकी इस रोग से ग्रसित हैं, जिनमें अधिकांश साल 1945 से 1965 के बीच पैदा हुए लोग हैं। इसके साथ ही इनमें कई लोगों को अपने संक्रमित होने की जानकारी भी नहीं है। 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hepatitis, Hepatitis C, Dangerous, America, हेपेटाइटिस, हेपेटाइटिस सी, खतरनाक, अमेरिका
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com