विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2025

Warm Up With Soup: सर्दी-जुकाम की समस्या का रामबाण उपाय है इस चीज से बना सूप, नोट करें रेसिपी

Ginger Garlic Soup: अगर आप भी बार-बार सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान हैं और इससे राहत पाना चाहते हैं तो इस चीज से बने सूप का जरूर करें सेवन.

Warm Up With Soup: सर्दी-जुकाम की समस्या का रामबाण उपाय है इस चीज से बना सूप, नोट करें रेसिपी
Ginger Garlic Soup: सर्दी-जुकाम की समस्या को कैसे दूर करें.

Ginger Garlic Soup: ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या एक आम समस्या में से एक है. अगर आप भी इस समस्या परेशान हैं और इसे दूर करने के लिए हेल्दी ऑप्शन तलाश रहे हैं तो बिल्कुल सही जगह पर हैं क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी सूप की रेसिपी बता रहे हैं जो न सिर्फ सर्दी-जुकाम से बचाने बल्कि, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और शरीर को सेहतमंद रखने में भी मददगार है. दरअसल ठंड के मौसम में हॉट सूप का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये हेल्दी सूप.

अदरक-लहसुन का सूप जो न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी माना जाता है. अगर आप इसका रोजाना सेवन करते हैं तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि अदरक और लहसुन दोनों की तासीर गर्म होती है जो सर्दियों में शरीर को अंदर से गरम रखने में मददगार है. इसके सेवन से सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत मिल सकती है. जिन लोगों को बार-बार ये समस्या होती है उनके लिए इसका सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Warm Up With Soup: सर्दियों में शरीर को गर्म रखेंगे ये सूप, बीमारियां रहेंगी दूर, ये वाला तो लहसुन से बना है, नोट करें रेसिपी

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं अदरक लहसुन का सूप-  (How To Make Ginger Garlic Soup)

सामग्री-

  • अदरक, कसा हुआ
  • लहसुन 
  • प्याज, बारीक कटा हुआ
  • गाजर, बारीक कटा हुआ
  • टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • काली मिर्च पाउडर
  • हल्दी पाउडर या कच्ची हल्दी
  • जीरा पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • गरम मसाला पाउडर
  • नमक
  • पानी
  • बटर

विधि-

इस सूप को बनाने के लिए सबसे पहले आप बटर गरम करें. एक पैन में बटर गरम करें और इसमें अदरक और लहसुन डालकर भूनें. फिर प्याज और गाजर डालकर भूनें. इसमें टमाटर डालकर भूनें. इसमें काली मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर मिलाएं. इसमें पानी डालकर उबालें. सूप को कुछ मिनट तक उबालें या जब तक यह गाढ़ा न हो जाए. अदरक लहसुन का सूप गरमा गरम सर्व करें और मजे लें.

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Healthy Winter Soup Recipes, Warm Up With Soup, Ginger Garlic Soup For Cold And Cough Flu, Ginger Garlic Soup For Cold And Cough, Easy Ginger Garlic Soup Recipe, Homemade Ginger Garlic Soup, Benefits Of Ginger Garlic Soup, Natural Remedy For Cough And Cold, Immunity-boosting Soup Recipe, How To Make Ginger Garlic Soup, Ayurvedic Soup For Cold And Flu, Quick Ginger Garlic Soup, Anti-inflammatory Soup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com