- शकरकंद बीटा कैरोटिन का अच्छा सोर्स माना जाता है.
- शकरकंद डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है.
- शकरकंद के सेवन से शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है.
Health Benefits Of Sweet Potato: सर्दियों के मौसम में बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है. इसलिए अपनी सेहत का सर्दियों के मौसम में अधिक ध्यान रखना चाहिए. इस मौसम में सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम और वारयल होने का खतरा होता है. लेकिन सर्दियों की एक अलग बात है. सर्दियों के मौसम में बहुत सी ऐसी मौसमी चीजें आती हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है. प्रकृति ने हमें कुछ ऐसे उपहार दिए हैं, जो हमें कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी खतरों से बचाने में मदद करते हैं. और ऐसा ही प्रकृति का एक उपहार है शकरकंद. शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है. जिसका सर्दियों के मौसम में खूब सेवन किया जाता है. यह एक ऐसा सुपरफूड है जो न सिर्फ सर्दियों में आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करता है. बल्कि आपको स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर समस्याओं से राहत दिला सकता है. शकरकंद को डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. शकरकंद में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और विटामिन बी6 पाया जाता है. शकरकंद एक जड़ आधारित सब्जी है. जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. तो चलिए आज हम आपको शकरकंद से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं.
शकरकंद खाने के फायदेः (Health Benefits Of Eating Sweet Potato)
1. इम्युनिटीः
शकरकंद इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम कर सकती है. शकरकंद में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. मजबूत इम्यूनिटी सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचाने में मदद करती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

मजबूत इम्यूनिटी सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचाने में मदद करती है.
2. अस्थमाः
शकरकंद में कोलीन होता है, यह पोषक तत्व मांसपेशियों की गति, सीखने और यद्दाश्त को बनाए रखने में भी मदद करता है. इतना ही नहीं शकरकंद को अस्थमा और सांस संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है.
3. कैंसरः
शकरकंद के सेवन से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है. शकरकंद बीटा कैरोटिन का अच्छा सोर्स माना जाता है. बीटा-कैरोटीन भी एक प्रोविटामिन है जो एंटीऑक्सिडेंट प्रोस्टेट और फेफड़ों के कैंसर सहित विभिन्न प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं.
4. डायबिटीजः
सर्दियों के मौसम में डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए. शकरकंद डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है. सफेद स्किन वाली शकरकंद के सेवन से डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है.
5. दिलः
शकरकंद में पोटैशियम और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है. शकरकंद खाने से दिल की बीमारियां दूर हो सकती हैं. शकरकंद के सेवन से शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है.
6. पाचनः
शकरकंद में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है. इसलिए शकरकंद खाने से आपका पाचनतंत्र भी बेहतर हो सकता है. शकरकंद कब्ज से राहत दिलाने में भी फायदेमंद माना जाता है. जिन लोगों को पेट की बीमारी होती है उन्हें शकरकंद का सेवन राहत दिला सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Street-Style Papadi: स्ट्रीट स्टाइल खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें स्पाइसी राइस पापड़ी रेसिपी
Matar Kachori Chaat: इंस्टेंट स्ट्रीट स्टाइल से घर पर बनाएं टेस्टी मटर कचौड़ी चाट
Dragon Fruit: गुजरात सरकार ने 'ड्रैगन फ्रूट' का बदला नाम तो बॉलीवुड से मिले ऐसे रिएक्शन, यहां देखें
अगर आप भी करते हैं इन पांच चीजों का ज्यादा सेवन तो आज से ही कर दें कम, वरना बढ़ सकता है स्ट्रेस!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं