- मेथी का साग खाने से भी एनीमिया की कमी को दूर किया जा सकता है.
- कसूरी मेथी खाने से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है.
- वजन घटाने में कसूरी मेथी काफी फायदेमंद हो सकती है.
Health Benefits Of Kasuri Methi: ताजे और सूखे मेथी के पत्तों को इनके कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम आदि के गुण पाए जाते हैं. कसूरी मेथी पाचन, हड्डियों के स्वास्थ्य और पूरे शरीर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक मानी जाती हैं. अक्सर ऐसा होता है कि हम खाना बनाते समय जिन चीजों का इस्तेमाल स्वाद को बढ़ाने के लिए करते हैं. दरअसल उनके लाभों के बारे में हम नहीं जानते, और उन्हीं में से एक है कसूरी मेथी. मेथी की खास बात ये हैं, कि इसके पौधे से लेकर बीज तक का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है. मेथी के पत्तों को सुखाकर कसूरी मेथी बनाई जाती है. जिसे कसूरी मेथी और कस्तूरी मेथी के नाम से जाना जाता है. कसूरी मेथी को सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है. आयुर्वेद में इसे औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. कसूरी मेथी हार्मोनल चेंज को कंट्रोल करने में मददगार मानी जाती है. इसके अलावा ये खून की कमी को दूर करने के लिए भी जानी जाती है. तो चलिए आज हम आपको इससे होने वाले लाभों के बारे में बताते हैं.
कसूरी मेथी के स्वास्थ्य लाभः (Kasuri Methi Ke Fayde)
1. एनीमियाः
महिलाओं में खून की कमी यानि एनीमिया की बीमारी को अक्सर ही देखा जाता है. आपको बता दें कि खून की कमी को दूर करने में मददगार है कसूरी मेथी, मेथी का साग खाने से भी एनीमिया की कमी को दूर किया जा सकता है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से हैं परेशान तो इन 6 चीजों का करें सेवन!

खून की कमी को दूर करने में मददगार है कसूरी मेथी
2. डायबिटीजः
कसूरी मेथी को डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है. कसूरी मेथी टाइप 2 डायबिटीज में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद कर सकती है.
3. पेटः
पेट की बीमारियों से बचना चाहते हैं तो कसूरी मेथी को अपनी डाइट में शामिल करें. कसूरी मेथी खाने से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है. इतना ही नहीं इससे हार्ट, गैस्ट्रिक और आंतों की समस्याओं को भी ठीक किया जा सकता है.
4. वजन घटानेः
वजन घटाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए कसूरी मेथी काफी फायदेमंद हो सकती है. कसूरी मेथी के पत्तों को चबाकर बहुत ही कम समय के अंदर वजन को कम किया जा सकता है.
5. ब्रेस्टफीडः
ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं के लिए भी कसूरी मेथी काफी फायदेमंद मानी जाती है. कसूरी मेथी में पाया जाने वाला एक तरह का कंपाउंड, स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने में मदद करने का काम कर सकता है.
6. हार्मोनलः
कसूरी मेथी महिलाओं में होने वाली सबसे बड़ी समस्याओं में से एक मेनोपॉज में होने वाली परेशानी से भी बचाता है. कसूरी मेथी में पाए जाने वाले तत्व हार्मोनल चेंज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Apple Side Effects: पेट दर्द और मोटापे का कारण बन सकता है सेब का अधिक सेवन, जानें चार नुकसान
Vegetables For Diabetes: ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए इन पांच सब्जियों का करें सेवन!
Home Remedies For Acidity: एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय!
Walnuts Side Effects: अखरोट का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें ये पांच नुकसान
Potato For Health: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आलू का करें सेवन, जानें 6 शानदार लाभ!
Lemon Tea Benefits: वजन घटाने और पाचन को बेहतर रखने में मददगार है नींबू की चाय, जानें चार फायदे!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं