Hariyali Teej 2019: आज हरियाली तीज 2019 है. हरियाली तीज 2019, 3 अगस्त को शनिवार के दिन पड़ रही है, जोकि आज है. हरियाली तीज को हिंदू धर्म में सुहागनों के लिए बेहद खास माना जाता है. हरियाली तीज (Hariyali Teej 2019) के दिन मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है. इस दिन लोग तीज के मेसेज (Teej Message), फेसबुक अपडेट और व्हाट्सएप स्टेटस डाल कर एक दूसरे को तीज की शुभकामनाएं देते हैं. हरियाली तीज (Teej 2019) के दिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार (Makeup on Teej 2019) करती हैं. हरे रंग के वस्त्र पहनती हैं और हाथों में हरे रंग की चूड़ियों के साथ ही साथ हरी हिना यानी मेहंदी (Mehandi on Teej) भी सजाती हैं. मेहंदी तीज (Teej) के दिन लगाए जाने वाले सबसे जरूरी सुहाग के नगों मे से एक है. यही वजह है कि हरियाली तीज पर मेहंदी के डिजाइन और हाथों में मेहंदी के लेटेस्ट नए डिजाइन लगाती हैं. तीज के दिन सुहागनें इन्हीं मेहंदी रचे हाथों से अपने साथी को स्वादिष्ट भोजन बनाती हैं. आमतौर पर तीज के मौके पर बनाए जाने वाले पकवानों (Teej Recipes) में घेवर सबसे आम है. घेवर को आसानी से घर पर बनाया जा सकता है. यहां पढ़ें घर पर घेवर बनाने की रेसिपी. लेकिन क्यों न इस बार तीज के मौके पर दिया जाए थोडा ट्विस्ट. और कुछ नमकीन और तीखा बनाया जाए. Hariyali Teej 2019: मेहंदी डिजाइन के साथ ही यूं बनाएं तीज को खास, पढ़ें घेवर बनाने की विधि
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

Hariyali Teej 2019: तीज पर सुहागने मेहंदी (Mehandi on Teej) लगाती हैं.
हरियाली तीज 2019 के शुभ मुहूर्त
तृतीया तिथि प्रारंभ - 01:36 बजे (3 अगस्त 2019)
तृतीया तिथि समाप्त - 22:05 बजे (3 अगस्त 2019)
हरियाली तीज 2019 के शुभ मौके पर राजस्थानी मिर्ची वड़ा रेसिपी :
यह सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट स्नैक है, जो राजस्थानी मिर्ची वड़ा के साथ-साथ जोधपुरू मिर्ची वड़ा के नाम से भी जाना जाता है. जिन लोगों तीखा पसंद है उन्हें तो यह यह वड़ा पसंद आएगा ही साथ ही घर आए मेहमानों के सामने भी इसे सर्व कर सकते हैं. राजस्थानी मिर्ची वड़ा बनाना के लिए सामग्री: आलू का मसाला तैयार करके हरी मिर्च में भरा जाता है और उन्हें डीप फ्राई किया जाता है. वैसे तो मोटी वाली खाने में तीखी कम होती है लेकिन आलू के मसाले को आप अपने हिसाब से मसाले डालकर तीखा बना सकते हैं. राजस्थानी मिर्ची वड़ा को कैसे सर्व करें: इसे आप पुदीने की चटनी या टैंगी टमाटर चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.
Hariyali Teej 2019: कब है हरियाली तीज? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और व्रत के आहार
राजस्थानी मिर्ची वड़ा की सामग्री
12-15 (बड़ी) हरी मिर्च
1 (चने का आटा) कप बेसन
1 टी स्पून नमक
पानी
(डीप फ्राई करने के लिए) तेल
भरावन के लिए
250 (उबले, छीले और कद्दूकस किए हुए) ग्राम आलू
2 टी स्पून नमक
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
2 टी स्पून अमचूर
2 टी स्पून धनिया पाउडर
1/4 टी स्पून हींग
2 (कुटी हुई) टी स्पून सौंफ
1 टी स्पून हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
राजस्थानी मिर्ची वड़ा बनाने की विधि
भरावन के लिए
1. आलू, मिर्च, नमक, अमचूर, धनिया पाउडर, हींग और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें.
वड़ा के लिए
1. हरी मिर्चों को धोकर बीच में से काट के बीज निकाल लें और उसमें आलू का मिश्रण भरें.
2. अब बेसन में नमक डालकर पानी से मिश्रण बना लें. ध्यान रहे मिश्रण ज्यादा पतला न हो.
3. तेल गर्म कर लें और उसमें बेसन की बूंद डालकर देखें कि तेल गर्म हुआ या नहीं. जब बेसन की बूंद ऊपर आ जाए, तो समझ जाएं कि तेल गर्म है.
4. हरी मिर्चों को बेसन के मिश्रण में डालकर गर्म तेल में छोड़ दें. मध्यम आंच से हल्की कर दें और उन्हें हल्का भूरा होने तक सिकने दें.
5. तेल से बाहर निकाल लें और सर्व करने से पहले टीशू पेपर पर रख लें.
Happy Hariyali Teej 2019!
और खबरों के लिए क्लिक करें.
Nag Panchami 2019: कब है नाग पंचमी, मान्यताएं और भोजन से जुड़े रिवाज, पढ़ें सेंवई बनाने की विधि
क्या है चरणामृत या पंचामृत, इसका महत्व, कैसे बनाएं चरणामृत, यहां है रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं