विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2021

Green Coffee For Health: मोटापा, दिल और स्किन समेत ग्रीन कॉफी पीने के 6 फायदे

Green Coffee Health Benefits: कॉफी और चाय का आज के समय में इतना चलन है कि दिन की शुरूआत से लेकर परिवार और दोस्तों के साथ गेट-टू-गेदर तक में हम इसे पसंद करते हैं.

Green Coffee For Health: मोटापा, दिल और स्किन समेत ग्रीन कॉफी पीने के 6 फायदे
Green Coffee For Health: कॉफी को स्वाद ही नहीं सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है.
  • ग्रीन कॉफी में एंटीओबेसिटी गुण पाया जाता है.
  • ग्रीन कॉफी में मैक्रो नुट्रिएंट्स कार्बोहाइड्रेट्स प्रोटीन और फैट पाए जात
  • ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है ग्रीन कॉफी.

Green Coffee Health Benefits:   कॉफी और चाय का आज के समय में इतना चलन है कि दिन की शुरूआत से लेकर परिवार और दोस्तों के साथ गेट-टू-गेदर तक में हम इसे पसंद करते हैं. ज्यादातर लोग कॉफी को स्वाद के लिए पीते हैं. लेकिन कॉफी को स्वाद ही नहीं सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है. कॉफी के बहुत से प्रकार हैं और उन्हीं में से एक है ग्रीन कॉफी. ग्रीन कॉफी को, कॉफी के पौधे से हरे रंग के बीजों को लेकर पहले उन्हें भूना जाता है और फिर पीसकर सामान्य कॉफी बनाई जाती है. ग्रीन कॉफी में एंटीओबेसिटी गुण पाया जाता है, जो वजन को घटाने में मददगार माना जाता है. ग्रीन कॉफी में मैक्रो नुट्रिएंट्स कार्बोहाइड्रेट्स प्रोटीन और फैट पाए जाते हैं. ग्रीन कॉफी बीन्स में क्रोनॉलॉजिकल एसिड होता है. 

ग्रीन कॉफी पीने के फायदेः (Green Coffee Peene Ke Fayde)

1. मोटापाः

मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो ग्रीन कॉफी का सेवन करें. ग्रीन कॉफी बीन्स में भरपूर विटामिन और खनिज पाया जाता है. यह हमारे शरीर में पोषक तत्वों के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं. ग्रीन कॉफी में एंटीओबेसिटी गुण पाया जाता है जो आपके वजन को कम करने में मदद कर सकता है. 

q5kpbs7

मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो ग्रीन कॉफी का सेवन करें.  Photo Credit: iStock

2. हड्डियोंः

कैल्शियम की कमी होने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. अगर आप कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं तो ग्रीन कॉफी का सेवन करें. ग्रीन कॉफी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.

3. ब्लड प्रेशरः

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है ग्रीन कॉफी. इससे हार्ट अटैक, क्रॉनिक किडनी फेल्योर जैसी समस्याओं को रोका जा सकता है. इतना ही नहीं इसके सेवन से ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है.

4. डायबिटीजः

ग्रीन कॉफी में हाइपोग्लाइसेमिक और एंटीडायबिटिक प्रभाव पाए जाते हैं, जो डायबिटीज में काफी फायदेमंद माने जाते हैं. ग्रीन कॉफी के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है.

5. दिलः

ग्रीन कॉफी को दिल की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. ग्रीन कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं और एंटीऑक्सीडेंट दिल को रोगों से बचाने में मदद कर सकते हैं.

6. स्किनः

ग्रीन कॉफी पीने से स्किन और बालों को हेल्दी रखा जा सकता है. ग्रीन कॉफी में आयरन और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. 

डॉक्‍टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Soya Poha Recipe: सोया पोहा के साथ रेगुलर पोहा को दें पोषण का ट्विस्ट
Sindhi Phakki: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए सूखे मेवे, नट्स और सीड्स से बनाएं गए इस पाउडर का करें सेवन
Diet For Heart Health: दिल को बीमारियों से बचाने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल
Flaxseed For Weight Loss: वजन घटाने में मददगार है अलसी, ये हैं अन्य फायदे
Breakfast special: सुबह नाश्ते में बनाएं गरमा-गरम स्वादिष्ट आलू के पराठे, यहां है रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Green Coffee, Green Coffee Benefits, Green Coffee Benefits Hindi, Green Coffee For Blood Pressure, Green Coffee For Diabetes, Green Coffee For Health, Green Coffee For Weight Loss, Green Coffee Health Benefits, Green Coffee Peene Ke Fayde, Green Coffee Recipes, Green Coffee Beans, Green Coffee For Hair, Green Coffee For Skin, Green Coffee For Immunity, Green Coffee For Obesity, Green Coffee For Heart, Green Coffee For Heart Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com