विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2021

Govardhan Puja 2021: कल है गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और रेसिपी

Govardhan Puja 2021 Recipe: कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष के पहले दिन यानि प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजा की जाती है. दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. इस साल गोवर्धन पूजा 5 नवंबर 2021, शुक्रवार को है.

Govardhan Puja 2021: कल है गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और रेसिपी
Govardhan Puja 2021: गोवर्धन पूजा को कई जगहों पर इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी मनाया जाता है.
  • गोवर्धन पूजा वाले दिन भगवान कृष्ण की पूजा होती है.
  • इस दिन अन्नकूट का भोग लगाया जाता है.
  • कई जगह पर कढ़ी बना कर गोवर्धन भगवान को भोग में लगाया जाता है.

Govardhan Puja 2021 Recipe:  कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष के पहले दिन यानि प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजा की जाती है. दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. इस साल गोवर्धन पूजा 5 नवंबर 2021, शुक्रवार को है. कई जगहों पर इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी मनाया जाता है. गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2021) वाले दिन भगवान कृष्ण की पूजा होती है साथ ही गाय के गोबर से गोवर्धन देव बनाकर उन्हें पूजते हैं. इसके बाद ब्रज के देवता गिरिराज भगवान यानी पर्वत को खुश करने के लिए उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है. पर कहीं कहीं पर गोवर्धन पूजी वाले दिन कढ़ी बनाने की भी परंपरा है. इस कढ़ी को बना कर गोवर्धन भगवान को भोग में लगाया जाता है. तो चलिए हम आपको कढ़ी बनाने की सरल रेसिपी बताते हैं.

कढ़ी रेसिपीः (Govardhan Puja Kadhi Recipe)

गोवर्धन पूजा वाले दिन वैसे तो ज्यादातर जगह पर अन्नकूट का प्रसाद भोग में चढ़ाया जाता है. लेकिन कई जगह कढ़ी भी भगवान गोवर्धन को अर्पित करते हैं. बेसन की कढ़ी उत्तर भारत में बहुत ही पसंद की जाती है. वेजिटेरियन खाना खाने वालों को कढ़ी काफी पसंद होती है. बेसन की कढ़ी बनाने के लिए दही, लाल मिर्च, नमक गरम मसाला लाल मिर्च, हींग और तड़के के लिए घी चाहिए होता है। कढ़ी तैयार होने के बाद इसमें बेसन के पकौड़े बनाकर डाले जाते हैं. कढ़ी को आप चावल और रोटी के साथ पेयर कर सकते हैं. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

aacv199o

कई जगह कढ़ी भी भगवान गोवर्धन को अर्पित करते हैं.  

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्तः (Govardhan Puja Shubh Muhurat) 

5 नवंबर सुबह 5 बज कर 28 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक,

दूसरा मुहूर्त शाम को 5 बजकर 16 मिनट से 5 बजकर 43 मिनट तक है.

गोवर्धन पूजा मंत्रः (Govardhan Puja Mantra)

गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव

Prostate Cancer Early Symptoms: एक्‍सपर्ट से जानें प्रोस्‍टेट कैंसर के शुरुआती लक्षण

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Vegetarian Recipes: लंच या डिनर किसी भी समय के लिए परफेक्ट हैं ये इंडियन वेज रेसिपीज
Dahi Sandwich: क्विक और टेस्टी नाश्ते की है तलाश तो ट्राई करें दही सैंडविच
Adrak Achar: इन चार चीजों से घर पर झटपट बनाएं अदरक का अचार
Saffron For Skin: मुंहासे, डार्क सर्कल और सूजन को दूर करने में मददगार है केसर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govardhan Puja, Govardhan Puja 2021, Govardhan Puja 2020 Puja Timing, Govardhan Puja 2018 AnnaKoot, Govardhan Puja 2018 Annakut, Govardhan Puja Prasad, Govardhan Puja Recipe, Govardhan Puja Bhog, Govardhan Puja 2021 Hindi, Govardhan Puja 2018 Shubh Muhurat, Govardhan Puja Significance, Govardhan Puja 2021 Kadhi, Kadhi Recipe, Kadhi Recipe Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com