Happy Govardhan Puja 2026 Wishes: हर साल दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है. हिन्दू पंचांग के अनुसार ये पावन त्योहार कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाता है. ऐसे में कई जगह ये त्योहार 9 नवंबर को मनाया जा रहा है तो कुछ जगह 10 नवंबर को मनाया जाएगा. इस खास पर्व को और भी ज्यादा खास मान्यता है कि इस दिन गोवर्धन पर्वत और श्रीकृष्ण भगवान की पूजा करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है और सुख-समृद्धि आती है. इस दिन अपनों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं भी भेजते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ संदेश लेकर आए हैं जिनके जरिए आप अपनों को गोवर्धन की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1. कृष्ण जिनका नाम
गोकुल जिनका धाम
ऐसे श्री कृष्ण भगवान को
हम सबका प्रणाम
Happy Govardhan Puja 2026
2. अन्नकूट का पावन भोग सजे,
हर घर में कान्हा की मुरली बजे,
दुख-दर्द मिट जाएं आपके सारे,
गोवर्धन पूजा के दिन प्रभु आपके द्वार पधारें
Happy Govardhan Puja 2026!

Photo Credit: magnific
3. गली पर जिसने गिरिराज उठाया,
भक्तों का मान बढ़ाया,उस नटखट नंदलाल की कृपा मिले अपार,
शुभ और मंगलमय हो गोवर्धन पूजा का त्योहार
Happy Govardhan Puja 2026!
4. माखन चोर की महिमा निराली,
आए आपके घर खुशहाली ही खुशहाली,
गोवर्धन महाराज का मिले आशीर्वाद,
जीवन में बना रहे सदा सुख और संवाद
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

Photo Credit: magnific
5. गिरिराज धरण की जय-जयकार,
कान्हा बरसाएं खुशियों की फुहार,
आपके जीवन में कभी न हो कोई गम,
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हैं हम
Happy Govardhan Puja 2026!
6. प्रेम का धागा और भक्ति का रंग,
कान्हा रहें सदा आपके संग,
घर में बरसे धन, धान्य और प्यार,
मुबारक हो गोवर्धन पूजा का पावन त्योहार
Happy Govardhan Puja 2026!

Photo Credit: magnific
7. गोकुल की गलियों में जो रास रचाए,
संकट में आकर जो सबको बचाए,
उस माखनचोर की छत्रछाया मिले अपार,
शुभ हो आपके लिए गोवर्धन पूजा का त्योहार
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
8. सज गई थाली, लगा छप्पन भोग,
मिट जाएं जीवन से सारे शोक और रोग,
गोवर्धन भगवान का आशीर्वाद आपके साथ रहे,
खुशियों की गंगा आपके आंगन में बहे
Happy Govardhan Puja 2026!

Photo Credit: magnific
9. जिनकी उंगली पर टिका था विशाल पर्वत भारी,
ऐसे प्यारे और नटखट हैं हमारे गिरधारी,
सदा बनी रहे आप पर उनकी कृपा अपरंपार,
मुबारक हो गोवर्धन पूजा का शुभ त्योहार
Happy Govardhan Puja 2026

Photo Credit: magnific
10. धूप-दीप और अगरबत्ती की खुशबू फैले,
प्रभु कृपा से सारे कष्ट आपके टलें,
गोवर्धन पूजा का यह पावन दिन लाए उल्लास,
पूरा हो आपके मन का हर एक विश्वास
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें: आंखों में लगाती हैं काजल, आईलाइनर और ग्लिटर? एक्सपर्ट से जान लें जरूरी टिप्स, वरना बढ़ सकती है परेशानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं