विज्ञापन

घर की बालकनी में रखी नकली घास हो गई है गंदी? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, महीनों तक नहीं करनी पड़ेगी मेहनत!

How To Clean Artificial Grass: अगर आप भी चाहते हैं, कि आपकी बालकनी हमेशा ताज़ी और सजी हुई लगे, तो इस स्टोरी में बने रहिए. 

घर की बालकनी में रखी नकली घास हो गई है गंदी? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, महीनों तक नहीं करनी पड़ेगी मेहनत!
How To Clean Fake Green Grass

How To Clean Artificial Grass: घर की बालकनी को और ज्यादा सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें लगवाते हैं, जिन में से है नकली घास. यह नकली जरूर  होती है, लेकिन दिखने में असली घास जैसी लगती है जो न तो जल्दी खराब होती है और न ही ज्यादा देखभाल मांगती है, लेकिन अब ज्यादा धूल या मिट्टी आ जाए, पालतू जानवरों के बाल रह जाए या फिर बारिश का गंदा पानी जमा हो जाए, तो इसकी चमक को बरक़रार बनाएं रखने के लिए इसे साफ करना जरूरी हो जाता है. अगर आप भी चाहते हैं, कि आपकी बालकनी हमेशा ताज़ी और सजी हुई लगे, तो इस स्टोरी में बने रहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

नकली घास कैसे साफ करें?

मिट्टी हटाएं: बालकनी में रखी नकली घास को साफ करने के लिए सबसे पहले आपको मिट्टी हटानी होगी. इसके लिए कोई ब्रश, झाड़ू या हैंड ब्लोअर का इस्तेमाल किया जा सकता है. ब्रश को एक दिशा में घुमाते हुए पूरी सतह साफ कर लें. अगर पत्ते या छोटे टुकड़े फंसे हों, तो हाथ से भी निकाल लें.

पानी का इस्तेमाल करें: अगर धूल ब्रश से न हटे, तो उसे हल्का पानी डालकर हटाएं, लेकिन ध्यान रखें पानी चलाते समय हाई-प्रेशर पानी का इस्तेमाल न करें, इससे घास की पटियां ढीली हो सकती हैं. इसलिए मग की मदद से ही छिड़काव करना फायदेमंद माना जा सकता है. पानी डालने के बाद हैंड ब्रश से घास को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाते हुए कंघी करें.

साबुन वाला पानी: घास से दाग हटाने के लिए एक बाल्टी लें उसमें गुनगुना पानी डालकर कुछ बूंदें हल्का लिक्विड सोप या फ्लोर क्लीनर मिला दें. अब इस तैयार किए हुए घोल को घास पर स्प्रे करें और ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें और बाद में साफ पानी से धोकर सूखने दें.

बदबू हटाने के लिए क्या करें: अगर नकली घास में नमी की वजह से बदबू आने लगी है, तो सिरका बहुत अच्छा घरेलू उपाय माना जा सकता है. आइल लिए आपको आधा कप सफेद सिरके में एक लीटर पानी मिलाना है, फिर इसे पूरे एरिया में स्प्रे करना है. 10 मिनट तक छोड़कर. बाद में साफ पानी से साफ कर लेना है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या न करें?

  • ब्लीच न डालें.
  • गर्म पानी से फाइबर पिघल सकते हैं. 
  • भारी फर्नीचर घास पर लगातार न रखें.

इसे भी पढ़ें: उलझे खराब बालों का रामबाण इलाज, किचन में मौजूद इन 2 चीजों से 1 ही वॉश में बाल हो जाएंगे सिल्की...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cleaning Of Artificial Grass, Artificial Grass Cleaning, Balcony Cleaning, How To Clean Artificial Grass, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com