विज्ञापन

1 महीने तक रोजाना टमाटर का जूस पीने से क्या होगा?

Tomato Juice Benefits: अगर आप रोजाना एक महीने तक टमाटर का जूस पीते हैं, तो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है.

1 महीने तक रोजाना टमाटर का जूस पीने से क्या होगा?
Tomato Juice: टमाटर का जूस पीने से क्या होता है.

Tomato Juice Benefits: टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसे लगभग हर घर में हर दिन कई तरह की डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है. टमाटर को सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने ही नहीं, सेहत के लिए भी कमाल माना जाता है. रोजाना इसका जूस पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि इसमें विटामिन C, विटामिन A, विटामिन K, पोटैशियम, फाइबर और लाइकोपीन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इस जूस का सेवन.

कैसे बनाएं टमाटर का जूस- (How To Make Tomato Juice)

सामग्री-

  • पके टमाटर
  • नमक
  • काली मिर्च पाउडर
  • नींबू का रस (वैकल्पिक)
  • चीनी (वैकल्पिक)

विधि-

टमाटर का जूस बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को अच्छी तरह से धो लें और काट लें. एक मिक्सर में टमाटर, नमक, काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस, और चीनी डालें. मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर टमाटर को पीस लें. एक छलनी से जूस को छान लें ताकि बीज और छिलके निकल जाएं. जूस को एक गिलास में डालें सर्व करें.

टमाटर का जूस पीने के फायदे- (Tamatar Ka Juice Pine Ke Fayde)

1. मोटापा-

टमाटर के जूस में कैलोरी कम होती है और यह फाइबर से भरपूर होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- ठंड में मूंगफली खाने से क्या होता है? मूंगफली की तासीर गर्म होती है ठंडी 

Latest and Breaking News on NDTV

2. पाचन-

रोजाना टमाटर का जूस पीने से पाचन क्रिया को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. 

3. स्किन-

रोजाना टमाटर का जूस पीने से स्किन को हाइड्रेट रखने और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है. 

4. हार्ट-

टमाटर में लाइकोपीन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है. 

5. आंखों-

रोजाना टमाटर का जूस पीने से आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें विटामिन ए होता है. 

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Get Rid Of These Problems If You Drink Tomato Juice 1 Month, Tamatar Ka Juice Pine Ke Fayde, Tomato Juice Benefits, Tomato Juice Benefits In Hindi, Tomato Juice For Weight Loss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com