विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2016

लेडीज़ के मुकाबले पुरुषों की सीखने की पॉवर होती है ज़्यादा बेहतर

लेडीज़ के मुकाबले पुरुषों की सीखने की पॉवर होती है ज़्यादा बेहतर
न्यूर्याक: महिला और पुरुष के व्यवहार में अंतर उनके मस्तिष्क की संरचना की अलग बनावट की वजह से है। पुरुष जहां सीखने में बेहतर होते हैं वहीं महिलाएं याद्दाश्त में अव्वल होती है। यह जानकारी शोधकर्ताओं के एक दल ने दी है। इस दल में भारतीय मूल के एक शोधकर्ता शामिल है। इस शोध में कहा गया है कि मस्तिष्क में संरचनात्मक (स्ट्रक्चरल) अंतर के कारण पुरुषों और महिलाओं का व्यवहार अलग-अलग होता है। उदाहरण के लिए पुरुषों में सीखने और कार्य के प्रदर्शन की क्षमता अधिक होती है। वहीं, महिलाओं की याद्दाश्त बेहतर होती है तथा उनकी सोशल एक्सपीरियंस (सामाजिक अनुभूति) कौशल अधिक होती है। 

अमेरिका के पेंसिलवेनिया विद्यालय की पेपेरमन स्कूल ऑफ मेडिसीन की एसोसिएट प्रोफेसर और वरिष्ठ शोध लेखक रागिनी वर्मा का कहना है, "हमारे शोध से मिले नतीजों में यह पाया गया कि महिलाओं और पुरुषों के मस्तिष्क के नेटवर्क में यौन संबंधी और व्यवहार संबंधी अंतर है।"

इस शोध को फिलोसोफिकल ट्रांजैक्सन ऑफ रॉयल सोसाइटी बी में प्रकाशित किया गया है। 




 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gents, Ladies, Memory, Learning Power, Better, जेंट्स, लेडीज़, याददाश्त, लर्निंग पॉवर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com