English Learning Tips for Class 4 Students: अक्सर पेरेंट्स इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि बच्चे पढ़ना नहीं चाहते. खास तौर पर छोटे बच्चे. अगर आप भी इस प्रॉब्लम से परेशान हैं तो जानें कक्षा 4 में आते ही बच्चे को अंग्रेजी (English) कैसे पढ़ाई जाए. अगर बच्चे को सही तरीके से पढ़ाया जाए तो लैंग्वेज में वह बेहतर प्रदर्शन कर सकता है. जानें ऐसे 7 तरीके, जिनसे कक्षा 4 के बच्चे को अंग्रेजी पढ़ानी चाहिए.
कक्षा 4 के बच्चे को इन 7 तरीकों से पढ़ाएं अंग्रेजी
1. रोज 20-30 मिनट अंग्रेजी पढ़ने की आदत डालें
बच्चे को हर दिन कम से कम 20 से 30 मिनट अंग्रेजी पढ़ने के लिए प्रेरित करें. शुरुआत छोटी कहानियों, चित्रों वाली किताबों या स्कूल की पाठ्यपुस्तक से करें. नियमित अभ्यास से शब्दों की पहचान और पढ़ने की गति, दोनों में सुधार होता है.
2. रोज 5 नए अंग्रेजी शब्द सिखाएं
हर दिन 5 नए अंग्रेजी शब्द सीखने और उनका हिंदी अर्थ समझने की आदत डालें. बच्चे से उन शब्दों का उपयोग करके छोटे-छोटे वाक्य भी बनवाएं. इससे उसकी शब्दावली (Vocabulary) तेजी से बढ़ेगी.
3. जोर से पढ़ने का अभ्यास कराएं
बच्चे से अंग्रेजी की किताब जोर-जोर से पढ़वाएं. इससे उच्चारण (Pronunciation), आत्मविश्वास और पढ़ने की क्षमता बेहतर होती है. अगर किसी शब्द का उच्चारण गलत हो, तो प्यार से उसे सही बोलना सिखाएं.
4. रोज थोड़ा-थोड़ा लिखने की प्रैक्टिस कराएं
बच्चे से रोज 5-10 वाक्य लिखवाएं. शुरुआत में स्कूल की किताब से वाक्य लिखवाएं और बाद में किसी चित्र को देखकर अंग्रेजी में 3-4 लाइन लिखने के लिए कहें. इससे स्पेलिंग और व्याकरण दोनों मजबूत होते हैं.
5. खेल-खेल में अंग्रेजी सिखाएं
फ्लैश कार्ड, वर्ड गेम, स्पेलिंग गेम, पिक्चर कार्ड और क्विज जैसे मजेदार तरीकों से अंग्रेजी सिखाएं. खेल के माध्यम से सीखी गई चीजें बच्चों को लंबे समय तक याद रहती हैं.
टॉप 5 Olympiad exams, जिनके बारे में हर छात्र को पता होना चाहिए
6. अंग्रेजी में छोटी-छोटी बातचीत करें
घर में रोजमर्रा की कुछ बातें अंग्रेजी में बोलने की कोशिश करें. जैसे Good Morning, Thank You, Please, May I come in?, How are you? आदि. इससे बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ता है और बोलने की झिझक कम होती है.
7. पिछले साल के प्रश्नपत्र और वर्कशीट हल कराएं
परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चे से समय-समय पर वर्कशीट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करवाएं. इससे उसे प्रश्नों के पैटर्न की समझ होगी और परीक्षा में समय का सही प्रबंधन करना भी सीख जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं