विज्ञापन

रेस्टोरेंट में मिले 40 किलो खराब मिर्च बरामद, डॉक्टर बोले- ऐसे मसाले शरीर को चुपचाप पहुंचाते हैं नुकसान

बेंगलुरु में हाल ही में एक रेस्टोरेंट पर FSSAI की ओर से कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई में रेस्टोरेंट की ओर से खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था. साथ ही 40 किलो एक्सपायरी मिर्च बरामद की गई.

रेस्टोरेंट में मिले 40 किलो खराब मिर्च बरामद, डॉक्टर बोले- ऐसे मसाले शरीर को चुपचाप पहुंचाते हैं नुकसान
Expired chilli side effects : एक्सपायरी मिर्च खाने के क्या हैं नुकसान

बेंगलुरु के सहाकरनगर इलाके में एक रेस्टोरेंट पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की कार्रवाई के दौरान 40 किलो एक्सपायर्ड मिर्च बरामद की गई है. FSSAI ने जांच के दौरान ये भी पाया कि रेस्टोरेंट खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था. इसके बाद अधिकारियों ने असुरक्षित खाद्य पदार्थ जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. इस तरह के मामले न सिर्फ बेंगलुरु बल्कि देश के कई अन्य हिस्सों से आय दिन आते ही रहते हैं. ऐसे में अक्सर ये सवाल भी उठाता है कि अगर किसी खाने में एक्सपायर्ड या मिलावटी मिर्च का इस्तेमाल हो जाए, तो उसका हमारी सेहत पर क्या असर पड़ सकता है.

क्यों है एक्सपायर्ड मिर्च खतरनाक?

यशोदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. कमलेश ए  का कहना है कि मिर्च चाहे साबुत हो या पिसी हुई, उसकी भी एक शेल्फ लाइफ होती है. समय बीतने के साथ उसमें मौजूद नैचुरल ऑयल और एक्टिव तत्व खराब होने लगते हैं. अगर मिर्च नमी के संपर्क में आ जाए, तो उसमें फफूंदी और हानिकारक सूक्ष्म जीव पनप सकते हैं.

इस तरह की मिर्च का अगर आप सेवन करते हैं, तो इससे फूड पॉइजनिंग, मतली, उल्टी, पेट में दर्द और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं. वहीं, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में इसका रिस्क और भी अधिक बढ़ जाता है.

मिलावटी मिर्च से भी सेहत को पहुंचाता है नुकसान

डॉक्टर कहते हैं न सिर्फ एक्सपायर्ड मिर्च बल्कि मिलावटी मिर्च के सेवन से भी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. FSSAI की ओर से पहले ही ये चेतावनी दी जा चुकी है कि कुछ स्थानों पर लाल मिर्च पाउडर में ईंट का चूरा, आर्टिफिशियल कलर, चावल के भूसे जैसी चीजों को मिक्स किया जाता है. ऐसी मिलावट स्वाद और रंग तो बढ़ा सकती है, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदेह होती है.

अगर आप सलगातार कई दिनों तक मिलावटी मिर्च का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में दर्द, आंतों में जलन, एलर्जी और लिवर से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. 

कैसे करें खराब मिर्च की पहचान?

रंग से करें पहचान : अगर मिर्च का रंग आपको सामान्य रंग से फीका या फिर बहुत ही ज्यादा चमकीला दिखे, तो ऐसी मिर्च में मिलावट हो सकती है.

गंध से भी कर सकते हैं जांच : आप सूंघकर भी या फिर छूकर भी सही मिर्च की पहचान कर सकते हैं. अगर सूंघने से सीलन जैसी गंध आए या फिर गांठे नजर आए, तो ऐसी मिर्च पाउडर को खरीदने से बतें. 

एक्सपायरी डेट करें चेक  : पैक्ड मसालों की खरीदारी करते समय एक्सपायरी डेट जरूर जांचें और खुले मसालों को लंबे समय तक स्टोर करने से बचें.

ये भी पढ़ें - आज क्या बनाऊं: मिर्च की चटपटी सब्जी कैसे बनाएं? एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chilli, Fssai Raid, FSSAI Raid In Bengluru, FSSAI Raids
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com