विज्ञापन
This Article is From May 17, 2016

क्यों गर्भवती महिलाओं की संतान में बढ़ रहा ऑटिज़्म का खतरा?

Also Read in
क्यों गर्भवती महिलाओं की संतान में बढ़ रहा ऑटिज़्म का खतरा?
बीजिंग: गर्भ के दौरान खाई गई चीज़ें मां और बच्चे दोनों की ही सेहत पर प्रभाव डालती हैं। इसलिए घर में मौजूद बड़े-बूढ़े लोग महिला को कई चीज़ें खाने और कई न खाने की सलाह देते हैं। गर्भवती महिलाओं को डिलिवरी में आने वाली परेशानियों से बचने के लिए, फॉलिक एसिड लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन एक नए शोध से पता चला है कि “अगर गर्भावस्था में महिलाएं ज़रूरत से ज़्यादा विटामिन लेती हैं, तो उनकी संतान में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम का खतरा बढ़ सकता है”।

अमेरिका के बाल्टोमोर शहर में स्थित जॉन्स होपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के वैज्ञानिकों ने बताया कि “इस नए शोध का उद्देश्य फॉलिक एसिड की संतुलित खुराक और उसके प्रभावों को करीबी से जानना था”।

शोध के अनुसार जिन महिलाओं के ब्लड में ज़्यादा फॉलिक एसिड होता है, उन महिलाओं की संतान में, सामान्य फॉलिक एसिड वाली महिलाओं की संतान से ऑटिज्म का खतरा दोगुना बढ़ जाता है। वहीं, दूसरी ओर जिन महिलाओं में अत्यधिक विटामिन-बी12 होता है, उनकी संतान में ऑटिज्म होने की संभावना तीन गुना बढ़ जाती है।

इसके अलावा जिन महिलाओं में फॉलिक एसिड और विटामिन-बी12 दोनों की ही मात्रा अत्यधिक पाई जाती है, उनकी संतान में यह खतरा 17 गुना अधिक बढ़ जाता है।

इस शोध का निष्कर्ष बाल्टीमोर में आयोजित होने वाली ‘इंटरनैशनल मीटिंग फॉर ऑटिज्म रिसर्च’ में पेश किया जाएगा।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Autism, Child Birth, Child, Pregnancy, Folic Acid, Vitamin, Vitamin-B12, विटामिन-बी12, विटामिन, फॉलिक एसिड, प्रेगनेंसी, बच्चा, ऑटिज़्म
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com