विज्ञापन

Eid 2026 Healthy Recipe: मीठा भी, हेल्दी भी.. ट्राय करें खजूर के न्यूट्री रोल्स(Dates Roll), बिना चीनी की टेस्टी मिठाई

Eid 2026 Khajur Rolls Recipe: ईद का त्योहार खुशियों, अपनापन और स्वादिष्ट पकवानों से भरा होता है. इस खास मौके पर घरों में तरह-तरह की मिठाइयां बनती हैं, लेकिन आजकल लोग सेहत को लेकर पहले से ज्यादा सजग हो गए हैं. ज्यादा चीनी और भारी मिठाइयों से बचने की कोशिश भी की जाती है. ऐसे में आप खजूर के रोल्स ट्राई कर कर सकते हैं.

Eid 2026 Healthy Recipe: मीठा भी, हेल्दी भी.. ट्राय करें खजूर के न्यूट्री रोल्स(Dates Roll), बिना चीनी की टेस्टी मिठाई
Eid 2026 Khajur or Dates Roll Recipe
AI

Eid 2026 Khajur Rolls Recipe: ईद का त्योहार खुशियों, अपनापन और स्वादिष्ट पकवानों से भरा होता है. इस खास मौके पर घरों में तरह-तरह की मिठाइयां बनती हैं, लेकिन आजकल लोग सेहत को लेकर पहले से ज्यादा सजग हो गए हैं. ज्यादा चीनी और भारी मिठाइयों से बचने की कोशिश भी की जाती है. ऐसे में अगर आप ईद पर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो मीठा (Sweet) भी हो, हेल्दी (Healthy) भी और खाने में बेहद टेस्टी (Tasty) भी, तो खजूर के रोल्स (Khajur Rolls) एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें रिफाइंड शुगर (Refined Sugar) का इस्तेमाल नहीं होता और यह शरीर को इंस्टेंट एनर्जी (Instant Energy) भी देता है.

क्यों खास हैं खजूर रोल्स (Benefits Of Khajur Rolls)

खजूर को नेचुरल स्वीटनर माना जाता है और इसमें फाइबर (Fibre), आयरन (Iron), पोटैशियम (Potassium) और कई जरूरी मिनरल्स (Minerals) पाए जाते हैं. यह डाइजेशन (Digestion) को बेहतर बनाने में मदद करता है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा (Energy) देता है. त्योहार के समय जब ज्यादा खाने-पीने का चलन होता है, तब यह एक बैलेंस्ड और हेल्दी मिठाई का काम करता है.

खजूर रोल्स बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients To Make Khajur Rolls)

  • 1 कप बीज निकाले हुए खजूर
  • 2 चम्मच घी
  • 8-10 बादाम (कटे हुए)
  • 8-10 काजू (कटे हुए)
  • 1 चम्मच पिस्ता (कटा हुआ)
  • 1 चम्मच तिल
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल

यह भी पढ़ें: घर पर जमाएं एकदम गाढ़ा मलाईदार दही, बस ये देसी जुगाड़ कर देगा कमाल

खजूर रोल्स बनाने की विधि- (How To Make Khajur Rolls)

  1. सबसे पहले खजूर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या हल्का दरदरा पीस लें. अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें बादाम, काजू और पिस्ता हल्का सा भून लें. जब ड्राई फ्रूट्स सुनहरे होने लगें, तब उसमें खजूर डालें और धीमी आंच पर चलाते रहें.
  2. खजूर धीरे-धीरे नरम होकर पेस्ट जैसा बन जाएगा. अब इसमें तिल और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें. इस मिश्रण को 3 से 4 मिनट तक पकाएं ताकि सभी फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाएं.
  3. अब गैस बंद करें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. हल्का ठंडा होने पर इसे हाथ से लंबा रोल बना लें. ऊपर से कद्दूकस किया हुआ नारियल लपेट दें और फिर छोटे-छोटे पीस में काट लें.

ईद पर मिठाई खाते समय मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. खजूर रोल्स में नेचुरल शुगर (Natural Sugar) होती है, इसलिए सीमित मात्रा में ही खाएं. आप इसे स्नैक (Snack) के रूप में या ग्रीन टी के साथ भी सर्व कर सकते हैं. इस ईद पारंपरिक मिठाइयों के साथ कुछ हेल्दी ऑप्शन भी जरूर शामिल करें. खजूर के ये रोल्स स्वाद, सेहत और त्योहार की मिठास तीनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हैं और मेहमानों को भी खूब पसंद आएंगे.

Watch Video: कैसे बनाएं ब्रेड रसमलाई रेसिपी| How To Make Bread Rasmalai Recipe?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com