विज्ञापन

Eid Sugar Free Sewai Recipe: इस बार ईद पर बनाएं शुगर फ्री सेवई, खाने में स्वादिष्ट और हेल्दी

Eid Sugar Free Sewai Recipe: अगर आप भी अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए ईद सेलीब्रेट करने की सोच रहे हैं तो इस मीठी ईद को बनाएं स्वादिष्ट के साथ हेल्दी भी. यहां पर देखें मीठी ईद पर शुगर फ्री सेवई बनाने की रेसिपी.

Eid Sugar Free Sewai Recipe: इस बार ईद पर बनाएं शुगर फ्री सेवई, खाने में स्वादिष्ट और हेल्दी

Eid Special Sugar Free Recipe: ईद और दावत जिसमें खाने की एक से बढ़कर एक डिश परोसी जाती हैं. ईद की बात हो और सेवई को भूल जाए तो ऐसा नहीं हो सकता है. बिना सेवई की मिठास के ईद का जश्न फीका रहता है. स्कूल हो, ऑफिस हो या फिर कॉलेज हर कोई अपने दोस्तों से ईद की सेवई जरूर मंगाकर खाता है. अगर आप भी सेवई खाना चाहते हैं या फिर बनाने की सोच रहे हैं लेकिन मीठा होने की वजह से कम खाते हैं या फिर खाने से बचते हैं तो आज हम आपको बताएंगे शुगर फ्री सेवई बनाने की आसान सी रेसिपी. जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी है. तो चलिए जानते हैं मीठी सेवई का हेल्दी वर्जन कैसे तैयार करें. 

ये भी पढ़ें: Men's Eid Fashion: सिर्फ कुर्ता-पायजामा ही नहीं, इस ईद लड़कों के लिए Indo-Western लुक जो देंगे सेलिब्रिटी लुक

शुगर फ्री सेवई सामग्री

Latest and Breaking News on NDTV
  • 2 कप सेवई
  • 1 लीटर दूध ( लो फैट)
  • 1 चम्मच स्टीविया
  • 10 बादाम
  • 10 पिस्ता 
  • 4 इलायची
  • चुटकी भर केसर 

शुगर फ्री सेवई रेसिपी

सेवई बनाने के लिए सबसे पहले पैन में सेवई को हल्का सा फ्राई कर के अलग निकाल लें. अब पैन में दूध गर्म करें और उसमें सेवई, इलायची को कूटकर और केसर डालकर मिक्स करें. सेवई के पक जाने पर उसमें स्वादानुसार स्टीविया डालें और गैस को बंद कर दें. आखिर में इसमें बादाम और पिस्ता डालकर गार्निश करें. आप नट्स को हल्का सा फ्राई भी कर सकते हैं. इससे इनका स्वाद बढ़ जाता है और क्रंची टेक्सचर आता है. 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eid Sugar Free Sewai Recipes, Eid Sugar Free Sewai Recipe In Urdu, Eid Sugar Free Sewai Recipe In Hindi, Eid Sugar Free Sewai Recipe Pakistani, Eid Sugar Free Sewai Recipe Pdf
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com