- राजमा प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है.
- राजमा को इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है.
- राजमा में फाइबर मौजूद होता है.
Kidney Beans Side Effects: राजमा एक ऐसी डिश है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं. दिल्ली के लोगों का फेवरेट फूड आइटम है राजमा चावल. आपको बता दें कि राजमा की तासीर गर्म होती है. असल में राजमा में कई विटामिन और मिनरल्स जैसे विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और फोलेट की मात्रा भरपूर पाई जाती है. राजमा के सेवन से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. लेकिन कहते हैं ना हर सिक्के के दो पहेलू होते हैं ठीक वैसे ही राजमा के भी हैं. राजमा कई लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को राजमा का सेवन नहीं करना चाहिए.
इन लोगों के लिए हानिकारक है राजमा का सेवन- Who Should Avoid Kidney Beans:
1. गर्भवती महिलाओं-
अगर आप गर्भवती हैं तो आपको अपनी डाइट में राजमा को नहीं शामिल करना चाहिए. क्योंकि इस दौरान पेट संबंधी समस्याएं अधिक होती हैं. राजमा खाने से ये समस्याएं और बढ़ सकती हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

2. गठिया-
अगर आप गठिया के मरीज हैं तो राजमा के सेवन से बचें. राजमा में मौजूद प्यूरीन गठिया के लक्षणों को बढ़ा सकता है, जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या गंभीर हो सकती है.
3. ब्लोटिंग-
अगर आप पहले से ही ब्लोटिंग, पेट में गैस कब्ज, अपच की समस्या से परेशान हैं, तो आपके लिए राजमा का सेवन हानिकारक हो सकता है. क्योंकि राजमा के सेवन से पेट गैस, पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.
4. किडनी-
किडनी हमारे शरीर के सबसे जरूरी भाग में से एक है. अगर किडनी में इन्फेक्शन या पथरी की समस्या है, तो आप राजमा का सेवन ना करें. इससे किडनी में सूजन हो सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं