विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2025

आज क्या बनाऊं: मीठा खाने के शौकीन हैं तो इस सब्जी से बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी हलवा, नोट करें रेसिपी

Kaddu Ka Halwa: कद्दू एक ऐसी सब्जी है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इससे आप कई तरह की रेसिपीज बना सकते हैं.

आज क्या बनाऊं: मीठा खाने के शौकीन हैं तो इस सब्जी से बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी हलवा, नोट करें रेसिपी
Kaddu Ka Halwa: कैसे बनाएं कद्दू का हलवा.

Kaddu Ka Halwa: Recipe: कद्दू एक ऐसी सब्जी है जिसे कई लोग खाना पसंद नहीं करते हैं. लेकिन कद्दू से सिर्फ सब्जी ही नहीं बनाई जा सकती है बल्कि, कई अन्य रेसिपीज भी बनाई जा सकती हैं. अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं तो आप कद्दू का हलवा बना सकते हैं. इसे आप बहुत कम समय में तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको घी, बादाम, चीनी, दालचीनी स्टिक, किशमिश और नारियल की जरूरत होती है. इस डिजर्ट को आप घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कैसे बनाएं कद्दू का हलवा. 

कैसे बनाएं कद्दू का हलवा- (How To Make Kaddu Ka Halwa)

कद्दू का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में कद्दू, पानी और दालचीनी डालें. इसे ढककर नरम होने तक पकाएं. इसे छान लें और कद्दू को मैश कर लें. एक बड़े पैन में 4 चम्मच तेल गर्म करें. इसके बाद इसमें कद्दू डालें और इसे लगातार चलाते रहें. प्यूरी को गाढ़ा होने दें और इसका रंग बदलने लगे तब तक पकाएं. अब इसमें चीनी डालकर हलवा पकने तक चलाएं. सर्विंग डिश में हलवा निकाल लें, इसे किशमिश, बादाम और नारियल से गार्निश करें.

ये भी पढ़ें- पसलियां सूख के हो गई हैं कांटा, तो आज से डाइट में शामिल करें ये सब्जियां, तेजी से भरने लगेगा मांस

Latest and Breaking News on NDTV

कद्दू खाने के फायदे- (Health Benefits Of Eating Pumpkin)

कद्दू को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें पोटैशियम, कॉपर, मैग्नीशियम, आयरन, कम मात्रा में जिंक, फोलेट और फास्फोरस जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं कद्दू का हलवा खाने से वजन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है.

कैसे बनाएं गाजर मटर पुलाव रेसिपी| How To Make Gajar Matar Pulao

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaddu Ka Halwa, Kaddu Ka Halwa Recipe, Kaddu Ka Halwa Khane Ke Fayde, Benefits Of Pumpkin, Pumpkin Benefits Hindi, Pumpkin Halwa Recipe, Pumpkin For Health, Lifestyle, Eat A Bowl Of Pumpkin Halwa Get Rid Of These Disease, Kaddu Ka Halwa Kaise Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com