Dussehra 2023: बुराई पर अच्छाई की जीत को दशहरा या विजयादशमी (Vijayadashmi 2023) के त्योहार के रूप में मनाया जाता है. भगवान श्रीराम ने (Lord Ram) इसी दिन रावण का वध किया था. आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को ये त्योहार मनाया जाता है. इसे हिंदू धर्म (Hindu Dharma) के सबसे बड़े त्योहारों में गिना जाता है. आइए जानते हैं इस साल दशहरा का त्योहार कब मनाया जाएगा, इसका महत्व और इस दिन कौन सी खास डिश बनाई जाती है.
दशहरा तिथि (Dussehra Date)
इस साल दशहरा का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा. आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 23 अक्टूबर की शाम 5.44 पर हो रही है और 24 अक्टूबर को दोपहर 3.14 बजे तक दशमी तिथि रहेगी. उदया तिथि के अनुसार 24 को अक्टूबर दशहरा मनाया जाएगा. पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान राम ने रावण के वध के पहले 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दशहरा का महत्व (Importance of Dussehra)
दशहरा को अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन श्रीराम ने रावण का वध का बुराई को खत्म किया था. वहीं एक अन्य मान्यता के अनुसार इसी दिन मां दुर्गा ने 9 दिनों के युद्ध के बाद महिषासुर का वध किया और इस तरह अच्छाई की जीत हुई.
दशहरा रेसिपी (Dussehra Recipe)
दशहरा पर पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं. उत्तर और मध्य भारत के अधिकतर जगहों में इस दिन दही वड़े बनाए जाते हैं. इन्हें कही दही भल्ले तो कहीं दही बाड़ा कहा जाता है. आइए ट्रेडिशनल स्टाइल में दही वड़े की रेसिपी जानते हैं.
सामग्री
- एक कप उड़द दाल
- 1 चम्मच जीरा
- 2 चम्मच अदरक कटा हुआ
- 2 चम्मच हरी मिर्च कटी हुई
- स्वादानुसार नमक
- तलने के लिए तेल
- मीठा दही
- इमली की चटनी
- सेव
दही बड़े बनाने का तरीका
- उड़द दाल को धोकर 4 कप पानी में कम से कम 4 घंटे के लिए भिगो दें, सबसे अच्छा होगा रात भर के लिए. पानी हटा दें और दाल को मिक्सर ग्राइंडर में ठंडे पानी के साथ डालकर पेस्ट बना लें. इसे पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें और उसे अच्छे से फेंटे.
- अब इसमें जीरा, अदरक, हरी मिर्च और नमक डालें और फिर फेंट लें.
- कड़ाही में तेल गर्म करें और वड़े छान लें.
- अब इसमें मीठी दही, इमली की चटनी और सेव डालकर सर्व करें.
Oral Cancer (Hindi): Causes, Symptom, Diagnosis, Treatment | Dr Sajjan Rajpurohit, Dr Surender Dabas
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं