आज देश में विजयादशमी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर हर कोई जहां एक-दूसरे को बधाई दे रहा है. वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी इस खास मौके पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन यानी राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्हें रावण के अवतार में देखा जा सकता है. वीडियो में राखी रावण बनकर फैन्स को दशहरे की बधाई देती नजर आ रही हैं. राखी के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है.
सोशल मीडिया पर राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें आप देख सकते हैं कि दशहरे के मौके पर राखी खुद रावण बनी हुई हैं. विरल भयानी ने इस वीडियो को अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया है. इससे पहले राखी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मलाइका के बर्थडे पर उनकी नकल उतारती नजर आई थीं. वहीं राखी के इस नए वीडियो पर लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
एक यूजर ने राखी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'राखी बनी फातिमा, फातिमा बनी रावण, रावण की तरह इसके भी 10 चेहरे हैं'. एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'आज अपने असली रूप में नजर आई है'. एक और लिखते हैं, 'अब कोई इसका दहन करो'. एक और ने लिखा है, 'हे प्रभु पहले इसको बाण मारो'. इससे पहले राखी का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मुखर्जी परिवार के नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में पीच कलर की साड़ी पहनकर पहुंची थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं