विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2025

आज क्या बनाऊं: मुगलई खाने के हैं शौकीन तो एक बार जरूर ट्राई करें पनीर एग रोल, नोट करें आसान रेसिपी

Mughlai Paneer Egg Roll: क्या आप भी मुगलाई खाने के हैं शौकीन तो एक बार जरूर ट्राई करें मुगलई पनीर एग रोल. घर के छोटे से लेकर बड़े तक करेंगे पसंद.

आज क्या बनाऊं: मुगलई खाने के हैं शौकीन तो एक बार जरूर ट्राई करें पनीर एग रोल, नोट करें आसान रेसिपी
Mughlai Paneer Egg Roll: मुगलई पनीर एग रोल कैसे बनाएं.

Mughlai Paneer Egg Roll in Hindi: मुगलई फूड का नाम सुनते या पढ़ते ही मुंह में पानी आ जाता है. मुगलई व्यंजन अपने रिच फ्लेवर के लिए दुनिया भर में फेमस हैं. अगर आप भी मुगलई खाने के शौकीन हैं तो एक बार जरूर ट्राई करें मुगलई पनीर एग रोल. दरअसल ये एक ऐसी डिश है जिसे घर के बड़े से लेकर बच्चे तक खाना पसंद करते हैं. जब भी मुगलई खाने की बात होती है नवाबों के शहर लखनऊ का जिक्र जरूर होता है. क्योंकि यहां आपको तरह-तरह के मुगलई व्यंजन खाने को मिल जाएंगे. बस सवाल ये है कि क्या मुगलई व्यंजन खाना हो तो लखनऊ जाएं. नहीं ऐसा तो नहीं कहा हमने क्योंकि, मुगलई रोल खाने के लिए वहां जाने की जरूरत नहीं बल्कि, आप घर पर भी इसे बना सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: चिलचिलाती गर्मी में ठंडक का एहसास कराती है ये डिश, छोटे से लेकर बड़े तक को है पसंद, नोट करें रेसिपी

कैसे बनाएं मुगलई पनीर एग रोल रेसिपी- (Mughlai Paneer Eggs Roll Recipe)

सामग्री-

  • मैदा
  • घी
  • अंडे
  • पनीर, कद्दूकस
  • प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
  • टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ
  • स्वादानुसार नमक
  • स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
  • गरम मसाला पाउडर
  • धनिया पत्ती गार्निश करने के लिए

वि​धि-

मुगलई पनीर एग रोल बनाने के लिए मैदा, नमक, घी और गर्म पानी के साथ आटा गूंध लें. तेल के साथ कोट और इसे रेस्ट करने दें. अंडे को फेंट लें और उसमें प्याज, टमाटर, नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें. आटे से रोटी बनाएं और एक तरफ से तेल /घी के साथ पकाएं. इसे पलटें और अंडा मिश्रण डालें, बस इसे कवर करने के लिए पर्याप्त है. दूसरी तरफ से भी रोटी पकने दें. अंडे के मिश्रण के साथ पकाने के लिए इसे फिर से पलटें. पकने के बाद इस पर कसा हुआ पनीर और धनिया पत्ती छिड़कें, और इसे रोल करें. बाकी आटे के साथ इस प्रक्रिया को दोहराएं.

Irritable Bowel Syndrome (IBS): लक्षण, कारण, बचाव, घरेलू नुस्खे और इलाज | Read

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mughlai Paneer Egg Roll, Mughlai Paneer Egg Roll Recipe, Mughlai Paneer Egg Roll Kaise Banaye, Do You Like To Eat Mughlai Paneer Egg Roll Then Try This Simple And Easy Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com