विज्ञापन

रामनवमी का व्रत खोलते समय ना करें ये गलतियां, बिगड़ सकती है तबियत

अगर व्रत खोलते समय सही खान-पान न रखा जाए, तो गैस, एसिडिटी, कमजोरी या अचानक ब्लड शुगर स्पाइक जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि व्रत खोलते समय कुछ आम लेकिन बड़ी गलतियों से बचा जाए.

रामनवमी का व्रत खोलते समय ना करें ये गलतियां, बिगड़ सकती है तबियत
Vrat Food: नवरात्रि का व्रत खोलते समय न करें ये 5 गलतियां.

Navratri Fast Opening: राम नवमी का व्रत सिर्फ आस्था से जुड़ा नहीं होता, बल्कि यह शरीर के लिए भी एक तरह का डिटॉक्स होता है. पूरे नौ दिन या कई घंटों तक उपवास रखने के बाद शरीर एक खास स्थिति में होता है, जहां पाचन तंत्र धीमा पड़ जाता है और एनर्जी लेवल कम हो जाता है. ऐसे में व्रत खोलने का तरीका बेहद अहम हो जाता है. अगर इस समय सही खान-पान न रखा जाए, तो गैस, एसिडिटी, कमजोरी या अचानक ब्लड शुगर स्पाइक जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि व्रत खोलते समय कुछ आम लेकिन बड़ी गलतियों से बचा जाए.

व्रत खोलते समय ये 5 गलतियां न करें (Do Not Make These 5 Mistakes When Breaking a Fast)

Latest and Breaking News on NDTV

ज्यादा भारी खाना खाना

पूरे दिन खाली पेट रहने के बाद अगर आप अचानक तला-भुना या बहुत हैवी खाना खा लेते हैं, तो पाचन तंत्र पर एकदम दबाव पड़ता है. इससे पेट दर्द, अपच या एसिडिटी की समस्या हो सकती है. व्रत खोलते समय हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लेना बेहतर होता है.

ये भी पढ़ें: Ram Navami 2026: रामनवमी पर दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज, दिल से दें शुभकामनाएं

शरीर में पानी की कमी को नजरअंदाज करना

लंबे समय तक व्रत रखने से शरीर में पानी की कमी (dehydration) हो सकती है. व्रत खोलते समय सीधे खाना खाने के बजाय पहले पानी, नारियल पानी या नींबू पानी से शरीर को हाइड्रेट करना जरूरी है.

अचानक ज्यादा मीठा खा लेना

व्रत के बाद कई लोग तुरंत मीठा या ज्यादा शुगर वाला खाना खाने लगते हैं. इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे थकान, चक्कर या बेचैनी हो सकती है. मीठा धीरे-धीरे और सीमित मात्रा में लेना चाहिए.

ओवरईटिंग से बचें

पूरे दिन खाली पेट रहने के बाद भूख ज्यादा लगती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप एक बार में बहुत ज्यादा खा लें. इससे पाचन तंत्र पर अचानक दबाव पड़ता है और गैस, अपच या पेट दर्द की समस्या हो सकती है. बेहतर है कि छोटी मात्रा से शुरुआत करें और धीरे-धीरे सामान्य डाइट पर लौटें.

गलत फूड कॉम्बिनेशन

कई लोग व्रत खोलते समय फल, दही, तला-भुना और मीठा सब कुछ एक साथ खा लेते हैं. यह गलत कॉम्बिनेशन पाचन को बिगाड़ सकता है और ब्लोटिंग या एसिडिटी का कारण बन सकता है. व्रत खोलते समय सिंपल और बैलेंस्ड फूड लेना ज्यादा सही रहता है.

व्रत खोलना सिर्फ खाना शुरू करना नहीं है, बल्कि शरीर को धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लाने की प्रक्रिया है. अगर आप सही तरीके से व्रत खोलते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. वहीं छोटी-छोटी गलतियां पूरे दिन की मेहनत पर पानी फेर सकती हैं. इसलिए इस राम नवमी, व्रत खोलते समय थोड़ी सावधानी जरूर बरतें.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com