विज्ञापन

Ram Navami 2026: रामनवमी पर दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज, दिल से दें शुभकामनाएं

Happy Ram Navmi: इस दिन जहां हर कोई एक दूसरे को रामनवमी पर बधाई भेज रहा है, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे खास राम नवमी विशेज लेकर आए हैं, जिसे भेज आप अपने करीबियों और दोस्तों का दिन बना सकते हैं.

Ram Navami 2026: रामनवमी पर दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज, दिल से दें शुभकामनाएं
Happy Ram Navmi 2026 Wishes: रामनवमी पर दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज.

Happy Ram Navami 2026: आज और कल देशभर में रामनवमी मनाई जा रही है. यह दिन भगवान राम के जन्म का प्रतीक है, जो भगवान विष्णु के अवतार हैं. देश भर के राम मंदिरों में भगवान का विशेष अभिषेक और पूजा अर्चना की जा रही है. अयोध्या के श्रीराम मंदिर की छटा तो आज देखने ही लायक है. इस दिन जहां हर कोई एक दूसरे को रामनवमी पर बधाई भेज रहा है, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे खास राम नवमी विशेस लेकर आए हैं, जिसे भेज आप अपने करीबियों और दोस्तों का दिन बना सकते हैं.

दृक पंचांग (हिंदू चंद्र कैलेंडर) के अनुसार, राम नवमी गुरुवार, 26 मार्च, 2026 यानी आज पड़ रही है. हालांकि, नवमी तिथि दो दिनों तक चलने के कारण, कुछ भक्त—विशेष रूप से जो वैष्णव परंपरा का पालन करते हैं, इसे 27 मार्च, 2026 को मनाएंगे. यह त्यौहार चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार राम नवमी 26 मार्च को है. हालांकि, यह 27 मार्च को समाप्त होगी, जिसके कारण कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई है. 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 6 मिनट तक नवमी तिथि रहेगी.

मध्याह्न काल को राम नवमी की पूजा करने के लिए सबसे शुभ समय माना जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसी समय भगवान राम का जन्म हुआ था. इसी वजह से राम नवमी की पूजा 26 मार्च को ही हो रही है.

रामनवमी 2026 विशेज (Ram Navami 2026 Wishes)

Latest and Breaking News on NDTV

1.राम नवमी का पर्व है आया, खुशियां लेकर साथ है लाया. जप लो राम का प्यारा नाम, बन जाएंगे बिगड़े काम.

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

2. निकली है सज धज के राम जी की सवारी, लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं.

3. राम जी की ज्योति से नूर मिला है, सबके दिलो को सुरूर मिला है, जो भी गया राम जी के द्वार, कुछ न कुछ जरूर मिला.

 रामनवमी की हार्दिक बधाई.

3. क्रोध को जिसने जीता हैं, जिनकी भार्या सीता है जो भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण के हैं भ्राता, जिनके चरणों में हैं हनुमंत लला वो पुरुषोतम राम है. ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम को कोटि-कोटि प्रणाम है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

रामनवमी की हार्दिक बधाई.

4. श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन हरण भवभय दारुणाम नवकंज लोचन, कंज मुख कर कंज, पद कंजारुणम.

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

5. जिनके मन में श्री राम है भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिए संसार में उसका कल्याण है.

 राम नवमी की शुभकामनाएं

6. गरज उठे गगन सारा,

समंदर छोड़े अपना किनारा,

हिल जाए जहां सारा,

जब गूंजे जय श्री राम का नारा!

रामनवमी 2026 की शुभकामनाएं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

7. राम तो घर-घर में हैं, 
राम हर आंगन में हैं 
मन से रावण जो निकाले, 
राम उसके मन में हैं
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं.

8. भगवान राम से आपको शक्ति, धैर्य और दृढ़ इच्छाशक्ति का सही अर्थ सीखने की प्रेरणा मिले.

आपको और आपके परिवार को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं.

9. राम नवमी के पवित्र अवसर पर, मेरी कामना है कि श्री राम आपके घर को सुख, शांति और समृद्धि से भर दें.

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

10. जब राम हृदय में विराजमान हो जाते हैं, तो आपको सब कुछ प्राप्त हो जाएगा - यश, धन, स्वतंत्रता, परिपूर्णता.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

11. राम के नाम के जाप से आपका घर सकारात्मकता और सद्भाव से भर जाए.

12. आइए भगवान राम के मूल्यों - सत्य, धर्म और करुणा - का उत्सव मनाएं.

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं.

13. राम नवमी के अवसर पर, कामना है कि आपका हृदय और घर दिव्य आशीर्वाद से प्रकाशित हो.

14. भगवान राम आपको शांति और सद्गुणों से परिपूर्ण करें. राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं.

15. राम नवमी के इस शुभ अवसर पर, मेरी कामना है कि भगवान राम का आशीर्वाद आपके जीवन में समृद्धि लाए.

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

16. भगवान राम आपको धर्म के मार्ग पर चलने की शक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने का साहस प्रदान करें. जय श्री राम!

17. राम नवमी के इस अवसर पर, मेरी कामना है कि भगवान राम आपके सभी भय और चिंताओं को दूर कर दें.

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

18. श्री राम के चरण कमल पर सर झुकायें और जीवन में हर खुशी पायें.
रामनवमी की बधाई हो.

19. बी अजरे की रोटी, आम का अचार,
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,
चंदा की चांदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको
राम  नवमी का त्यौहार.

20. मंगल भवन अमंगल हारी,
धुर्वहु सुदशरथ अचर बिहारी,
राम सिया राम सिया राम,
जय जय राम.
शुभ राम नवमी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com