विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2021

Side Effects Of Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज खाने के चार हैरान करने वाले नुकसान

Disadvantage Of Eating Pumpkin Seeds: कद्दू के बीजों को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसके बीजों को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है. लेकिन कद्दू के बीजों का ज्यादा सेवन करने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं.

Side Effects Of Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज खाने के चार हैरान करने वाले नुकसान
Pumpkin Seeds Side Effects: कद्दू के बीजों को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
  • कद्दू के बीजों को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है.
  • कद्दू के बीजों में कैलोरी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है.
  • अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो कद्दू के बीजों का सेवन ना करें.

Disadvantage Of Eating Pumpkin Seeds:  कद्दू एक ऐसी सब्जी है जिससे सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि कद्दू का हलवा, कद्दू की खीर और कई सारे स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं. कद्दू के बीजों को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसके बीजों को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है. कद्दू के बीजों को कई बीमारियों से राहत दिलाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. कद्दू के बीज कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर, सोडियम व फोलेट आदि से भरपूर होते हैं. इसके अलावा कद्दू के बीजों में विटामिन-सी, विटामिन ई जैसे गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा और बालों को हेल्दी रखने में मददगार माने जाते हैं. लेकिन कद्दू के बीजों के इतने फायदे होने के बावजूद कुछ नुकसान भी है. कद्दू के बीजों का ज्यादा सेवन करने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं. तो चलिए आज हम आपको कद्दू के बीजों से होने वाले नुकसान बताते हैं.

कद्दू के बीजों के नुकसानः (Kaddu Ke Beej Ke Nuksan)

1. मोटापाः

कद्दू के बीजों का ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. कद्दू के बीजों में कैलोरी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है जो मोटापा बढ़ाने का काम कर सकती है.

kd5vi3vg

कद्दू के बीजों का ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.  

2. पेट के लिएः

कद्दू के बीजों में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. कद्दू के बीजों का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट गैस, पेट दर्द की समस्या हो सकती है.

3. प्रेग्नेंसीः

प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं के लिए नुकसानदायक हो सकता है कद्दू के बीजों का सेवन. अगर आप प्रेग्नेनेंट हैं तो कद्दू के बीजों का सेवन ना करें ये आपके और आपके बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है. 

4. लो ब्लड प्रेशरः

लो ब्लड प्रेशर है तो ना खाएं कद्दू के बीज. लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए कद्दू के बीजों का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है.

100 से ज्यादा तरह का होता है कैंसर का ये टाइप, डॉक्टर्स के लिए भी समझना है मुश्किल, जानें किसे और क्यों होता है....

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Makhana For Weight Loss: मोटापा कम करने के लिए डाइट में शामिल करें मखाना, ये हैं अन्य लाभ
Side Effects Of Potato: आलू खाने के पांच हैरान करने वाले नुकसान
Calcium Rich Foods Without Dairy: दूध से ज्यादा इन 7 चीजों में पाया जाता है कैल्शियम
Prawn Tikka Masala: सीफूड खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें प्रॉन टिक्का मसाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pumpkin Seeds Side Effects, Pumpkin Seeds For Health, Pumpkin Seeds Health Side Effects, Pumpkin Seeds Side Effects Hindi, Pumpkin Seeds Disadvantages, Pumpkin Seeds And Diabetes, Pumpkin Seeds For Blood Pressure, Pumpkin Seeds For Digestion, Pumpkin Seeds Benefits And Side Effects, Pumpkin Seeds Advantage And Disadvantages, Disadvantage Of Eating Pumpkin Seeds, Disadvantage Of Eating Pumpkin Seeds Hindi, Kaddu Ke Beej Ke Nuksan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com