- दिलजीत दोसांझ को गाने का साथ खाना भी है पसंद.
- रविवार को लिए चीट डे के मजे.
- जमकर लिए पंजाबी खाने के मजे.
खुद को फिट रखने के लिए हम में से कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देते हैं. हर दिन वर्कआउट उसके बाद एक स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो करना आसान काम नहीं है. खाने को देखकर होने वाली क्रेविंग को हम सब अच्छे से जानते हैं. इन सबके बीच एक दिन होता है चीट डे, जिसका सब बेसब्री से इंताजर करते हैं. टफ वर्कआउट सेशंस और स्ट्रिक्ट डाइट के बाद, कभी-कभी अपने फेवरेट खाने के मजे उठाना गलत नही हैं. इस लिस्ट में जानेमाने सिंगर दिलजीत दोसांझ भी शामिल हैं. फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत ने हाल ही मे अपना चीट डे एंज्वाए किया, उन्होंने इस चीट डे पर वो सबकुछ खाया जो उनको पसंद हैं. उन्होंने अपने चीट मील की फोटोस अपने फैंस के साथ भी शेयर की. ये पहली बार नही है जब दिलजीत दोसांझ ने अपने खाने के गैस्ट्रोनॉमिक एडवेंचर और किचन के किस्से सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. इसके पहले भी वो अपने किचन में कुछ ना कुछ बनाते नजर आ ही जाती हैं. बीते रविवार को भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया. उन्होंने बेहतरीन पंजाबी खाना खाया और हम उनकी थाली को देखकर आपके मुंह में भी पानी आ जाएगा, दिलजीत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी फूड डायरी की कुछ झलकियां शेयर की हैं.
पहले वीडियो में हम देख सरके हैं कि एक शख्स स्वादिष्ट भरवां कुलचा बनाते नजर आ रहा है. दिलजीत ने इस वीडियो पर कैप्शन दिया, "आज महा चीट डे आ ". वहीं अगली स्लाइड में, हम तंदूर के अंदर कुलचे तैयार होते हुए देख सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
दिलजीत दोसांझ ने बनाया ट्विस्ट के साथ प्रोटीन से भरपूर पोहा - देखें तस्वीरें

Photo Credit: Instagram

Photo Credit: Instagram

Photo Credit: Instagram
रुकिए ये सब यही खत्म नहीं हुआ है. दिलजीत दोसांझ के देसी स्प्रेड में मुंह में पानी लाने वाली आलू करी भी शामिल है, जिसे मसालों के साथ पकाया गया है.

Photo Credit: Instagram
आखिर में दिलजीत दोसांझ ने अपनी पूरी थाली की झलक शेयर करते हुए वीडियो बनाया, जिसमें मुंह में पानी ला देने वाला स्वादिष्ट भरवां कुलचा, ऊपर से सफेद मक्खन, आलू करी और दही की कटोरी.

Photo Credit: Instagram
इसके पहले भी दिलजीत इस तरह से अपने कई वीडियोज शेयर कर चुके हैं. एक बार उन्होंने अपने दोस्तों के लिए पंजाबी छोले-भटूरे भी बनाए थे. पूरी स्टोरी जानने के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं