- बादाम को भिगोने से एंजाइम को रिलीज करने में मदद मिलती है.
- बादाम को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.
- कच्चे बादाम की तासीर गर्म मानी जाती है.
Difference Between Raw And Soaked Almonds: बादाम को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, ये तो हम सभी जानते हैं. क्योंकि बादाम में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं. असल में बादाम (Soaked Almonds) में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम, ओमेगा-3, ओमेगा-6, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम जैसे गुण पाए जाते हैं. रोजाना एक मुठ्ठी ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. लेकिन कई बार हम इस सोच में पड़ जाते हैं कि बादाम को भीगोकर खाएं या ऐसे ही. कौन से बादाम सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं भीगे या कच्चे. तो अगर आप भी इसी कंफ्यूजन में हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं आज हम आपको कच्चे और भीगे बादाम में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में बता रहे हैं. जिनसे आपको अंतर करने में मदद मिल सकती है.
कच्चे बादाम और भीगे बादाम में अंतर-
- असल में कच्चे बादाम की तुलना में भीगे बादाम में अधिक विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं. छिलका उतारकर बादाम खाने से सभी पोषक तत्व शरीर को आसानी से मिल सकते हैं.
- कच्चे बादाम के छिलके में टैनिन होता है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक सकता है. भीगे बादाम को छिलका निकालकर खाया जाता है जिससे हमें अधिक पोषण मिल सकता है.
- कच्चे और भीगे बादाम के स्वाद में भी फर्क होता है. भीगे बादाम कच्चे बादाम की तुलना में ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं. लेकिन ये पूरी तरह आपकी चॉइस पर निर्भर कर सकता है.
- कच्चे बादाम की तासीर गर्म मानी जाती है, तो वहीं भीगे हुए बादाम की तासीर सामान्य हो जाती है, जिससे आप इसे गर्मी के मौसम में भी खा सकते हैं.

भीगे बादाम खाने के फायदे- Soaked Almonds Benefits:
- बादाम को भिगोने से एंजाइम को रिलीज करने में मदद मिलती है, जो हमारे पाचन के लिए लाभदायक हो सकते हैं. भीगे बादाम खाने से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है.
- भीगे बादाम मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. भीगे बादाम खाने से दिमाग को स्वस्थ और मेमोरी को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है.
- भीगे बादाम का सेवन कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के साथ मसल्स के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं.
- बादाम में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स आपकी भूख को कंट्रोल करने में मददगार हो सकते हैं. भीगे बादाम नाश्ते में खाने से वजन को कम किया जा सकता है.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं