Fenugreek Tea For Diabetes: डायबिटीज एक ऐसी हेल्थ कंडिशन है जिसमें शरीर में ब्लड शुगर (ग्लूकोज) लेवल बढ़ जाता है. इस हालत में सही खान-पान और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना बेहद जरूरी है. डायबिटीज डाइट का सबसे ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है. डायबिटीज रोगियों को अक्सर इस बात की चिंता होती है कि शुगर की बीमारी में क्या खाएं और क्या न खाएं. ऐसे में कई प्राकृतिक उपाय और डाइट ऑप्शन हैं जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. आज हम बात करेंगे एक ऐसी चाय के बारे में जो डायबिटीज रोगियों के लिए अत्यंत लाभकारी हो सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मेथी की चाय (Methi Tea)
मेथी के बीजों का प्रयोग आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है. यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है. मेथी के बीजों में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.
मेथी की चाय बनाने की विधि (How To Make Fenugreek Tea)
1 चम्मच मेथी के बीज, 2 कप पानी, स्वादानुसार शहद या नींबू लें. सबसे पहले मेथी के बीजों को रात भर पानी में भिगोकर रखें. सुबह इस पानी को छानकर अलग कर लें. अब एक पैन में 2 कप पानी उबालें. उबलते पानी में भीगे हुए मेथी के बीज डालें और इसे 5-7 मिनट तक उबलने दें. इसके बाद इस मिश्रण को छानकर एक कप में निकाल लें. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आपको पता है दुनियाभर में लोग अपने दिन की शुरुआत कैसे करते हैं, नाश्ते में क्या खाते हैं?
मेथी की चाय पीने के फायदे | Benefits of Drinking Fenugreek Tea
1.ब्लड शुगर कंट्रोल: मेथी के बीजों में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. यह इन्सुलिन की सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं और ग्लूकोज की अवशोषण प्रक्रिया को धीमा करते हैं.
2. कोलेस्ट्रॉल कम करना: मेथी के बीज कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं. यह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं.
3. पाचन तंत्र में सुधार: मेथी के बीज पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं.
4. वजन कम करना: मेथी की चाय पाचन को सुधारती है और भूख को कंट्रोल करती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है.
सावधानियां:
- अगर आप गर्भवती हैं या किसी अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं, तो मेथी की चाय का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें.
- मेथी का ज्यादा मात्रा में सेवन न करें, क्योंकि यह शरीर में कुछ दुष्प्रभाव भी पैदा कर सकता है, जैसे कि पेट में गैस या दस्त.
डायबिटीज रोगियों के लिए मेथी की चाय एक प्राकृतिक और लाभकारी उपाय है. इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, लेकिन हमेशा याद रखें कि किसी भी नई डाइट या घरेलू उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें. रेगुलर एक्सरसाइज और बैलेंस डाइट के साथ मिलकर यह चाय आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है.
यह भी पढ़ें: चॉकलेट खाने से होते हैं कमाल के फायदे, बस इस खास तरीके से खाएं चॉकलेट
Can Diabetes Be Reversed? | डायबिटीज को ठीक किया जा सकता है? क्या कहते हैं डॉक्टर | Diabetes Ka Ilaj
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं