Monsoon Pakoda Recipe: दिल्ली और एनसीआर नें बारिश का मौसम छाया हुआ है. इस ठंडी फुहार के साथ जैसे गर्मी से राहत मिलती है वैसे ही हमारे मुंह में भी पानी आ जाता है. अगर आप कंफ्यूज है कि हम क्या बात कर रहे हैं तो आपको ज्यादा परेशान किए बिना बता ही देते हैं कि बात क्या है. आप जब बारिश को देखते ही सबसे पहला ख्याल आपके मन में क्या आता है. यकीनन चाय और पकौड़े. बारिश और चाय के साथ गरमा गरम पकौड़े आखिर किसको ही नहीं पसंद होते हैं. गरमागरम पकौड़े और चाय की चुस्कियां इस मौसम को और भी खास बना देती हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि आप कई तरह के पकौड़े बनाकर खा सकते हैं. फिर वो चाहे आलू हो, ब्रेड हो, पनीर या फिर आपकी कोई भी पसंदीदा सब्जी. लेकिन एक पकौड़ा जो सभी बहुत से मन से खाते हैं वो है प्याज के पकौड़े. पतली-पतली प्याज को बेसन के साथ घोल कर तेल में तला जाता है और ऊपर से चाट मसाला और अपनी पसंदीदा चटनी ये सास के साथ खाएं. ये सोचकर ही मुंह में पानी आ जाता है. तो चलिए फिर देर किस बात की है. बारिश भी है, मौसम भी है तो जानते हैं घर पर टेस्टी और क्रिस्पी प्याज के पकौड़े बनाने की रेसिपी.
क्या आपको पता है दुनियाभर में लोग अपने दिन की शुरूआत कैसे करते हैं, नाश्ते में क्या खाते हैं?
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्याज पकौड़े बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप बेसन
- 2 मध्यम आकार के कटे हुए प्याज़
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 मुट्ठी कटी हुई धनिया पत्ती
- आवश्यकतानुसार पानी
- 1 चुटकी हल्दी
- 1 चम्मच खड़ा धनिया
- 4 कटी हरी मिर्च
- नमक आवश्यकतानुसार
- सरसों का तेल आवश्यकतानुसार
पकौड़े बनाने की रेसिपी
प्याज के क्रिस्पी और टेस्टी पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, हरी मिर्च और धनिया को धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें. इसके बाद प्याज को पतले-पतले स्लाइस में कट कर लें. हरी मिर्च और धनिया को भी काट कर अलग रख लें. अब एक बाउल में इन चीनों चीजों को डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद इसमें बेसन को डालकर पहले मिला लें. अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी धनिया, हल्दी. खड़ा धनिया क्रश किया हुआ डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. प्याज और बेसन को अच्छे से मिक्स कर के कुछ देर फेंट लें. अब कढ़ाई को गैस पर रखें और तेल को गरम होने दें. तेल गर्म होने पर पकौड़ों को मीडियम फ्लेम पर पकौड़ों को फ्राई करें. लाइट गोल्डन ब्राउन होने पर निकालें. ऊपर से चाट मसाला डालकर अपनी पसंदीदा चटनी के साथ खाएं और इसके साथ गर्म चाय आपके दिन को परफेक्ट बनाने के लिए काफी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं