Benefits Of Eating Chocolate: चॉकलेट खाने का शौक किसी का भी हो सकता है. उम्र कोई भी हो, समय कोई भी हो, चॉकलेट के शौकीन कभी उसे खाने से इंकार नहीं कर सकते. खासतौर से बच्चों को चॉकलेट बहुत पसंद होती है. और उन्हें देखकर पैरेंट्स को ये फिक्र लगी रहती है कि चॉकलेट ज्यादा खाने से बच्चे को कहीं, कोई नुकसान न हो जाए. ये डर इसलिए है क्योंकि बहुत से लोग मानते हैं कि चॉकलेट खाना नुकसानदायी ही होता है. जबकि चॉकलेट खाने के भी फायदे होते हैं. बस खाने वाले को ये पता होना चाहिए कि वो कब कितनी चॉकलेट खा सकता है.
चॉकलेट खाने के फायदे | Benefits Of Eating Chocolate
चॉकलेट की खूबियां
चॉकलेट के बारे में बहुत से लोग ये जानते हैं कि ये मीठी होने के साथ साथ कैफीन से भी भरपूर होती है. लेकिन ये भी जान लेना चाहिए कि चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं और कुछ तरह के फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं. अगर सीमित मात्रा में चॉकलेट खाएं और दांतों का ख्याल रखें तो चॉकलेट खाना फायदेमंद ही होता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चॉकलेट खाने के फायदे
- चॉकलेट सीमित मात्रा में खाई जाएं तो इसे खाने के बहुत फायदे होते हैं.
- चॉकलेट सही मात्रा में खाएं तो ये शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को सुचारू रखती है.
- चॉकलेट खाने का असर ब्लड प्रेशर पर भी पड़ता है. इसकी वजह से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.
- डार्क चॉकलेट खाने से कोलेस्ट्रोल पर भी कंट्रोल रखा जा सकता है.
- जो लोग ठीक मात्रा में चॉकलेट का सेवन करते हैं, उन्हें हार्ट फेलिअर, हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा भी थोड़ा कम होता है.
- चॉकलेट का असर स्किन पर भी पड़ता है. इसकी वजह से स्किन चमकदार होती है. वैसे स्किन के लिए सिर्फ चॉकलेट खाना ही नहीं चॉकलेट का मास्क लगना भी फायदेमंद होता है.
- मूड ठीक करने के लिए चॉकलेट एक बेहतरीन चीज है. जिनका मूड खराब हो रहा हो थोड़ी सी चॉकलेट खाकर वो लोग मूड स्टेबल कर सकते हैं और स्ट्रेस से भी राहत हासिल कर सकते हैं.
- चॉकलेट के थोड़े से डोज से ब्रेन के फंक्शन भी सुचारू रहते हैं.
खाने का सही तरीका
चॉकलेट खाना फायदेमंद हैं, इसका ये कतई मतलब नहीं कि आप जब चाहें जितनी चाहें चॉकलेट खाएं. खासतौर से अगर शुगर के पेशेंट हैं तो चॉकलेट से दूरी ही बेहतर है. अगर शुगर नहीं है तो बहुत कम मात्रा में चॉकलेट खाएं. इसके अलावा रात में चॉकलेट न खाएं. इससे दांतों को नुकसान हो सकता है और रात की नींद पर भी असर पड़ सकता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं