विज्ञापन

दाल पकने में लग जाता है घंटों का वक्त? अपनाएं ये ट्रिक्स, मिनटों में होगी गलकर तैयार

क्या आप भी जब दाल पकाने जाते हैं और उसको बनाने में काफी समय लगता है तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे जो दाल को जल्दी पकाने के साथ ही उसके स्वाद को भी बेहतर बनाने में मदद करेंगे.

दाल पकने में लग जाता है घंटों का वक्त? अपनाएं ये ट्रिक्स, मिनटों में होगी गलकर तैयार
दाल को जल्दी पकाने के लिए अपनाएं ये टिप्स. ( Image NDTV)

भारतीय खाने में दाल लगभग हर दिन की थाली में पाई जाती है. दाल को कभी चावल तो कभी रोटी के साथ खाया जाता है. वहीं दाल की खिचड़ी भी बनती है. दाल को कई तरीकों से घर पर इस्तेमाल किया जाात है. लेकिन कई बार दाल के साथ ऐसा होता है कि उसको पकने में काफी समय लगता है. ऐसे में लोग इसे जल्दी पकाने के तरीके ढूंढते रहते हैं. 

लेकिन कई बार दाल को जल्दी पकाने के चक्कर में इसका स्वाद और बनावट दोनों बदल जाते हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे जिनकी मदद से दाल को जल्दी पकाया जा सकता है. इसके सात ही इसका स्वाद भी नहीं खराब होगा. तो चलिए जानते हैं वो किचन ट्रिक्स जो आपकी रसोई में काम आ सकते हैं.

दाल को जल्दी पकाने के तरीके 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

दाल को हल्का सा भून लें

दाल को जल्दी पकाना है तो उसको पकाने से बिना बिना तेल के 2-3 मिनट के लिए उसे हल्का सा भून लें. जब आप दाल को भूनते हैं तो उसकी एक्सट्रा नमी कम हो जाती है और वो जल्दी पक जाती है. इसके साथ ही दाल में एक सोंधी सी खुशबू भी आती है. जिससे उसका स्वाद और भी अच्छा लगता है.

दाल का चुनाव

अगर आपको दाल को जल्दी पकाना है तो आप मसूर, मूंग या अरहर यानि कि बिना छिलके वाली दालों को चुन सकते हैं. ये जल्दी पककर तैयार होती हैं. वहीं छिलके वाली दाल को पकने में ज्यादा समय लगता है. 

हल्का सा मैश करें

अगर दाल को पकने में ज्यादा समय लग रहा है तो आप दाल को पकाते समय बीच में हल्का सा मैश कर दें. इससे दाल जल्दी गल जाती है और उसका टेक्सचर भी ज्यादा क्रीमी हो जाता है. ध्यान रखें कि पूरी दाल को पेस्ट न बनाएं.

खट्टी चीजें बाद में डालें

दाल को पकाते समय उसमें खट्टी चीजें जैसे टमाटर, नींबू, कच्चा आम ना डालें. खट्टी चीजें डालने पर दाल को पकने में ज्यादा समय लगता है. दाल को पूरी तरह से पकने के बाद ही उसमें खट्टी चीजे डालें. 

दाल को भिगोएं

दाल को पकाने से कुछ देर पहले उसको भिगो दें. दाल के भीगे होने के बाद दाल को पकने में कम समय लगेगा. 

ये गलतियां करने से बचें

  • दाल को पकाते समय उसमें खट्टी चीजें डालने से बचें. 
  • दाल को बिना धुले और भिगोए ना पकाएं.
  • दाल में ज्यादा पानी ना डालें

ये भी पढ़ें: बारिश के मौसम में दाल-चावलों को कीड़े लगने से कैसे बचाएं? शेफ ने बताए घरेलू नुस्खे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cooking Tips And Trick, Kitchen Tricks, Kitchen Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com