अगर आप डोसा खाने के शौक़ीन हैं, तो आपको एक ऐसी डोसे की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत में भी लाजवाब है. ये डोसा पांच अलग-अलग तरह की दाल जैसे तुअर, पीली मूंग, उड़द, चना और मूंग का छिलका और चावल के साथ मिलाकर बनाया जाता है. अच्छी बात यह है कि इस डोसे को बनाने के लिए आपको फर्मेंट करने की जरूरत नहीं है. बस इसे कुछ देर भिगोने के बाद आप बना सकते हैं. इसे क्लासिक नारियल की चटनी, सांभर या यहां तक कि पुदीने की चटनी और भुनी हुई टमाटर की चटनी के साथ भी परोसा जा सकता है. बच्चे हों या बड़े, सभी को यह ज़रूर पसंद आएगा. जानते हैं मिक्स्ड दाल डोसे की रेसिपी.
मिक्स्ड दाल डोसा के इंग्रेडिएंट्स-
- 2 बड़े चम्मच तूअर दाल
- 2 बड़े चम्मच पीली मूंग दाल
- 2 बड़े चम्मच हरी मूंग दाल
- 2 बड़े चम्मच चना दाल
- 2 बड़े चम्मच उड़द दाल
- 4 बड़े चम्मच बासमती चावल
- 2 हरी मिर्च
- 5 लौंग लहसुन
- नमक आवश्यकता अनुसार
- 2 बड़े चम्मच वर्जिन ऑलिव ऑयल
स्वादिष्ट गोभी का पराठा बनाने के लिए आजमाएं ये तीन खास तरीके
मिक्स्ड दाल डोसा कैसे बनाएं- How To Mke Dal Dosa At Home:
1. दाल और चावल धो लें
एक बाउल में दाल और चावल लें. इसे कम से कम 3-4 बार अच्छे से धो लें.
2. दाल और चावल को भिगो दें
धुले हुए दाल और चावल को एक बर्तन में निकाल लें. इसमें गर्म पानी डालकर लगभग 4 घंटे तक भीगने दें.
3. दाल और चावल का पेस्ट बनाएं
अब एक्स्ट्रा पानी निकाल दें. 1/2 कप पानी, लहसुन लौंग और हरी मिर्च के साथ दाल और चावल को एक ब्लेंडर में डालें. पेस्ट बनाने के लिए ब्लेंड करें.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
4. बैटर को फुलाएं
बैटर को बाउल में निकाल लें. स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं. व्हिस्क का इस्तेमाल करें और बैटर को 1-2 मिनिट तक अच्छी तरह से फेंटें. गाढ़ापन ठीक करने के लिए आप थोड़ा और पानी मिला सकते हैं.
5. डोसा बनाएं
एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा तेल छिड़कें. अब तवे पर 2-3 कलछी बैटर डालें और एक पतली परत बनाने के लिए गोलाकार गति में फैलाएं.
6. डोसा पकाएं
डोसे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. बचे हुए बैटर से ऐसे ही और डोसे बना लें. इतने बैटर से आप आसानी से 5-6 डोसे बना सकते हैं.
7. सर्व के लिए तैयार
अब आपका डोसा परोसने के लिए तैयार है. नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोसें
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
