Guava Leaves Benefits: अमरूद का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसलिए बड़े-बूढ़े और डॉक्टर्स भी इसको अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. ठीक उसी तरह अमरूद के पत्तों का सेवन भी सेहत के लिए बेहद लाभदायी होता है. आर्युवेद में हजारों सालें से अमरूद के पत्तों से होने वाले फायदों के बारे में बताया गया है. यहां तक की अमरूद के पत्तों से होने वाले लाभों के बारे में कई रिसर्च भी हो चुकी हैं. आर्युवेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने वीडियो में अमरूद के पत्तों का सेवन करने के अनगिनत फायदे बताए हैं. आइए जानते हैं इसके लाभ.
खाली पेट अमरूद की पत्ती चबाने के फायदे ( Benefits of Chewing Guava Leaves Empty Stomach)
ये भी पढ़ें- AIIMS के डॉक्टर ने बताया Fatty Liver की वजह बन सकती इस तरह की डाइट, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ब्लड शुगर
अगर आप एक डायबिटिक पेशेंट हैं और आपकी शुगर बढ़ी रहती है तो ऐसे में आपके लिए अमरूद के पत्ते बेहद लाभदायी साबित हो सकते हैं. NCBI में पब्लिश एक रिसर्च में बताया गया कि अमरूद के पत्तों में कुछ ऐसे फिनोलिक कंपाउंड होते हैं जो आपके अंदर ब्लड शुगर के अब्जॉर्पशन को कम कर देते हैं. इसके साथ ही जो स्टार्च का सेवन हम करते हैं जो कि कॉम्पलेक्स शुगर होती हैं इनको नॉर्मल डाइजेस्ट होने वाली शुगर में कनवर्ट होने के प्रॉसेस को भी ये पत्ते ब्लॉक कर देते हैं. इसी वजह से बॉडी के अंदर जो एक्सट्रा शुगर होती है वो कम होने लगती है और आपका इंसुलिन नहीं बढ़ता है.
वेट लॉस
इस रिसर्च में ये भी बताया गया कि अमरूद के पत्तों में कुछ ऐसे बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं जो बॉडी के अंदर कैलोरी की बर्न प्रोसेस को बढ़ा देते हैं. इसके साथ ही शुगर को कंट्रोल करने और बॉडी में पाए जाने वाले वो जींस जो वेट लॉस में आपकी मदद करते हैं उनके लिए भी अमरूद के पत्तों का सेवन लाभदायी है.
कोलेस्ट्रॉल
अमरूद के पत्ते आपकी बॉडी के अंदर बढ़े कोलेस्ट्रॉल को कम करने का भी काम करते हैं. अगर इंसान अमरूद के पत्ते की चाय या काढ़ा पिलाया जाए तो उससे बॉडी के अंदर जो गुड कोलेस्ट्रॉल है उस पर कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन जो बैड कोलेस्ट्रॉल होता है उसको कम करने में भी मदद करता है. जितनी भी हार्ट डिजीज होती हैं वो कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से होती हैं.
डाइजेशन
अमरूद के पत्तों का सेवन आपके डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद होता है. अगर आप अमरूद के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीते हैं या फिर अमरूद के पत्तों को खाली पेट चबाकर खाना शुरू कर देते हैं तो इससे डाइजेशन को इंप्रूव करने के साथ-साथ गैस का बनना, एसिडिटी का बनना काफी हद तक कम हो जाता है. इसके अलावा आपको अगर डायरिया या आईबीएस की शिकायत रहती है तो ऐसे में अमरूद के पत्तों का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा.
ओरल हाइजीन
अगर आपके मुंह में बार-बार छाले पड़ते हैं, आपकी जुबान सूज जाती है और खाने-पीने में दिक्कत होती है या फिर आपके दांत में दर्द है तो इन सभी चीजों के लिए आप अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक गिलास पानी में 7-8 अमरूद के पत्तों को डालना और इसे अच्छे से पकाना है. फिर इस पानी से गरारे करने हैं.
स्किन
अगर आपको स्किन और मुहांसों की शिकायत है या फिर आपको डार्क स्पाट्स की शिकायत है और पिगमेंटेशन की शिकायत है तो इन समस्यों को दूर करने में भी अमरूद के पत्ते मदद कर सकते हैं. अमरूद के अंदर कुछ ऐसे एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो स्किन में स्कने बनाने वाले बैक्टीरिया को किल करते हैं. इसके साथ ही आपकी स्किन की टोन, डार्क सर्कल और डार्क स्पॉट को भी कम करते हैं. इसके लिए आपको 4-5 अमरूद के पत्ते लेने हैं इनको अच्छी तरह से पीस लीजिए और इसको अपने फेस पर लगा लीजिए. 15-20 मिनट बाद अपने फेस को धोकर साफ कर लें. दिन में 2 बार इस पैक का इस्तेमाल करने से आपको असर दिखने लगेगा.
कैसे करें सेवन
- आप अमरूद के 2 पत्तों को तोड़कर उन्हें साफ कर लें और खाली पेट चबा-चबाकर खा लीजिए.
- इसके अलावा अगर आप इनको ऐसे नहीं खा सकते हैं तो आप अमरूद के पत्तों का काढ़ा बनाकर भी खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं.
History Of Laddu: मिठाई नहीं दवाई के तौर पर खाया जाता था लड्डू, जानिए लड्डू का इतिहास|Swaad Ka Safar
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं