Curry Leaves Tea Benefits In Winter: सर्दियों के मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है. क्योंकि इस मौसम में सबसे ज्यादा सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या परेशान करने लगती है. अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं तो आप इस चाय का सेवन कर सकते हैं. ठंड से बचाने में मददगार है करी पत्ता चाय. करी पत्ता भारतीय किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है. जिसे कई तरह की डिशेज में स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इम्यूनिटी को बढ़ाने के अलावा करी पत्ता चाय पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. आपको बता दें कि कॉपर, मिनरल्स, कैल्शियम, फॉस्फोरस, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, मैग्नीशियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं करी पत्ता चाय पीने से होने वाले लाभ.
करी पत्ता चाय पीने के फायदे- (Curry Patta Chai Peene Ke Fayde)
1. इम्यूनिटी-
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप करी पत्ता चाय का सेवन कर सकते हैं. करी पत्ता में आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, फॉस्फोरस जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें- Bedtime Drink: रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पी लें ये एक चीज, मिलेंगे ये बड़े फायदे

Photo Credit: iStock
2. सर्दी-जुकाम-
ठंड के मौसम में सबसे आम समस्या में से एक है सर्दी-जुकाम. सर्दी-जुकाम की समस्या से बचाने में मददगार है करी पत्ता चाय का सेवन. करी पत्ता चाय में अदरक और तुलसी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.
3. मोटापा-
सर्दियों के मौसम में वजन तेजी से बढ़ने लगता है. इसकी एक वजह ज्यादा तेल मसाले का सेवन और फिजिकल एक्सटिविटी का कम होना भी है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो आप करी पत्ता चाय का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं. इसमें पाए जाने वाले गुण वजन के तेजी से घटाने में मदद कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं