विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2022

Curry Leaves Tea: सर्दियों के मौसम में रोज पीएं करी पत्ता चाय, मिलेंगे ये चमत्कारिक फायदे

Curry Leaves Tea Benefits: देश भर में लगातार बढ़ती ठंड हाड़ कांपा रही है. एक तरफ ठंड की मार तो दूसरी तरफ कोरोना का खतरा. ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है. शरीर को सेहतमंद रखने और ठंड से बचाने के लिए आप करी पत्ता चाय का सेवन कर सकते हैं.

Curry Leaves Tea: सर्दियों के मौसम में रोज पीएं करी पत्ता चाय, मिलेंगे ये चमत्कारिक फायदे
Curry Leaves Tea: करी पत्ता को कई तरह की डिशेज में स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
  • करी पत्ता इंडियन किचन में मौजूद एक मसाला है.
  • करी पत्ता चाय सेहत के लिए फायदेमंद है.
  • करी पत्ता चाय से इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं.

Curry Leaves Tea Benefits In Winter: देश भर में लगातार बढ़ती ठंड हाड़ कांपा रही है. एक तरफ ठंड की मार तो दूसरी तरफ कोरोना (Corona) का खतरा. ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है. शरीर को सेहतमंद रखने और ठंड (Cold Wave) से बचाने के लिए आप करी पत्ता चाय का सेवन कर सकते हैं. करी पत्ता इंडियन किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है. जिसे कई तरह की डिशेज में स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इस मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर पड़ जाती है, जिससे चलते सर्दी-जुकाम जैसी कॉमन समस्याएं परेशान करने लगती है. सर्दी से बचाने और इम्यूनिटी को बढ़ाने के अलावा करी पत्ता चाय पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

करी पत्ता चाय पीने के फायदे- Curry Patta Chai Ke Fayde:

1. इम्यूनिटी के लिए)

करी पत्ता चाय के सेवन से इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है. करी पत्ता में आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, फॉस्फोरस जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. 

Immunity: इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए अभी से शुरू कर दें इन फूड्स को खाना, बीमारियों से रहेंगे दूर

146kjt8o

2. स्ट्रेस के लिए)

आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम सभी अपनी सेहत को लेकर लापरवाह होते जा रहे हैं. जिससे चलते स्ट्रेस जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. अगर आप स्ट्रेस की समस्या को कम करना चाहते हैं तो आप करी पत्ता चाय का सेवन कर सकते हैं. इससे स्ट्रेस को कम कर दिमाग को शांत रख सकते हैं. 

Homemade Cake Recipe: न्यू ईयर पार्टी के लिए ऐसे बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर होल व्हीट केक

3. पाचन के लिए)

अगर आप भी पाचन संबंधी समस्या से परेशान है तो आप रोजाना सुबह करी पत्ता चाय का सेवन करें. इसमें मौजूद गुण पाचन को बेहतर बनाने और मल त्याग को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं.

4. मोटापा के लिए)

ठंड के मौसम में ज्यादातर लोगों में वजन बढ़ने की समस्या देखी जाती है. इसका एक कारण है ज्यादा तेल मसालेदार खाना. अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और वजन को कम करना चाहते हैं, तो करी पत्ता चाय का सेवन कर सकते हैं.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Curry Leaves Tea, Curry Leaves Tea Benefits, Curry Leaves Tea In Hindi, Curry Leaves Tea Recipe, Curry Leaves Tea In Winter, Curry Leaves Tea For Immunity, Curry Leaves Tea For Cold Wave, Curry Leaves Tea For Weight Loss, Curry Leaves Tea Health Benefits, Curry Patta Chai Ke Fayde, Curry Patta Chai, करी पत्ता चाय, करी पत्ता, करी पत्ता के फायदे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com