Benefits Of Curry Leaves in Hindi: करी पत्ते को इंडियन फू्ड में खूब इस्तेमाल किया जाता है. ये स्वाद को बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. करी पत्ते का वैज्ञानिक नाम है मुराया कोएनिजी है. इसे करी पत्ता, कड़ी पत्ता और मीठी नीम जैसे नामों से भी जाना जाता है. अंग्रेजी में इसे करी लीफ भी कहते है. करी पत्ते को फ्रेश और ड्राई दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. आपको बता दें कि करी पत्ते में मैग्निशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, कॉपर और विटामिन जैसे गुण मौजूद होते हैं. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे करें करी पत्ते का सेवन और क्या हैं इसके फायदे.
करी पत्ते से होने वाले फायदे- Curry Leaves Drinks Health Benefits:
1. वजन घटाने के लिए-
वजन को कम करने के लिए आप करी पत्ते के पानी का सेवन कर सकते हैं. करी पत्ते में डाइक्लोरोमेथेन, एथिल एसीटेट और महानिम्बाइन जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं. इन तत्वों में वजन घटाने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने का काम करता है ये हरे रंग का पत्ता, ऐसे करें डाइट में शामिल

2. कोलेस्ट्रॉल के लिए-
करी पत्ते में विटामिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लामेट्री गुण मौजूद होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के लेबल को कंट्रोल कर सकता है.
3. डायबिटीज के लिए-
करी पत्ते में हाइपोग्लाइसेमिक के गुण पाए जाते हैं. जो शुगर लेवल को कम करने का काम करता है. ये डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
4. खून की कमी के लिए-
कड़ी पत्ता में कैल्शियम, आयरन और जिंक के गुण पाए जाते हैं. जो खून की कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं.
कैसे करें करी पत्ते का सेवन- (How to Use Curry Leaf)
करी पत्ते की पत्तियों को साफ पानी से धो लें. एक पैन में एक गिलास पानी ले. इसमें करी पत्ता डालकर अच्छे से खौला लें. इसके बाद इसे हल्का ठंडा करें और छानकर पी लें. आप इसमें नींबू का रस और शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं